Jharkhand:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने खोला मोर्चा,मंत्री ने बिहारी और मारवाड़ी पर बयान दिया था।

राँची।झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष रामेश्वर उरांव के खिलाफ कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने प्रदेश अध्‍यक्ष के बयान पर आपत्ति जताते हुए अपने ट्विटर अकांउट पर विरोध जताया है। राँची में बिहारियों के कब्जे से संबंधित प्रदेश अध्यक्ष के बयान का विरोध करते हुए विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि ये किसी एक व्यक्ति विशेष की सोच हो सकती है, कांग्रेस की नहीं। भारतीय इतिहास की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज भी जोड़ने में विश्वास रखती है, तोड़ने में नहीं। सनद रहे कि जब भारत एक है तो इसके हर राज्य, हर जि‍ले, हर धर्म-जाति के लोग भी एक हैं। विधायक ने इस ट्वीट को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और आरपीएन सिंह के साथ साझा किया है।

बता दें कि रामेश्‍वर उरांव ने शुक्रवार को कहा था कि राँची में बिहार के लोग भर गए हैं। यहां मारवाड़ी बस गए हैं। रांची की जमीन दूसरे लोगों के हाथों में चली गई है। यहां के आदिवासी कमजोर हो गए हैं। इस कारण उनका शोषण हो रहा है। उन्‍होंने इस दौरान आदिवासी के जीवन स्‍तर को ऊपर उठाने की वकालत की थी और कहा था कि सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है।

इधर अन्य लोगों की प्रतिक्रिया भी आया है

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश सचिव संजय पोद्दार ने झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरॉव के ब्यान की रांची में बिहारी वह मारवाड़ी आकर भर गए हैं का ब्यान दुर्भाग्यपूर्ण जितनी भी निंदा की जाए कम है।
रामेश्वर उरांव समाज को बांटना चाहते हैं मारवाड़ी समाज और बिहारियों का समाज निर्माण में अहम भूमिका रहा है। मारवाड़ी समाज और बिहारी सबसे पहले भारतीय है आज पूरे भारतवर्ष में मारवाड़ी समाज और बिहारी बसे हुए हैं। आज पूरे देश में मारवाड़ी समाज व्यापार और सामाजिक कार्य के लिए जाने जाते हैं। देश की उन्नति में समाज की अहम भूमिका है। चाहे वो सामाजिक क्षेत्र हो , धार्मिक क्षेत्र हो, रोजगार के क्षेत्र में हो, व्यापार हो, लोगों की सेवा हो सब मैं इनकी भूमिका अहम होती है। देश की आजादी की लडाई बिहार से ही शुरु हुई थी बिहारी अपने मेहनत से देश के सभी जगह जाने जाते हैं। मंत्री जी इसाई पर क्यों नहीं बोलते जो हमारे भोले भाले आदिवासी भाइयों को बरगाला कर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। मंत्री जी घुसपैठ मुसलमान पर क्यों नहीं बोलते उन्हें झारखण्ड से बाहर करने पर सोचना चाहिए जो यहां के लोगों का हक मार रहे हैं।
क्या बिहारी या मारवाड़ी समाज ने मंत्री जी को वोट नही दिया क्या यह दोनों समाज कोंग्रेस के लिए अछूत है मंत्री जी को बताना चाहिए मंत्री रामेश्वर उरांव को इसके लिए समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।