Ranchi:श्रीनिवास पानुरी जयंती में खोरठा दिवस धूमधाम सम्पन्न…


डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो
रांची : आज दिनांक 25 12 2019 दिन बुधवार को स्थानीय रांची प्रेस क्लब रांची में खोरठा साहित्य-संस्कृति परिषद, रांची के द्वारा श्रीनिवास पानुरी जयंती पर खोरठा दिवस के रूप में खोरठा भाषाकर्मी,भाषाविद् साहित्यकार , कलाकार , लेखक , कवि छात्र शोधार्थीयों का जुटान हुआ, धूमधाम से खोरठा दिवस सह जयंती समारोह मनाया गया।

सर्वप्रथम आए हुए अतिथि दीप प्रज्वलित कर श्रीनिवास पानूरी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात परिषद के सचिव श्री सुजीत कुमार इस कार्यक्रम में आए हुए लोगों का स्वागत किए विषय प्रवेश करवाएं और भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तार पूर्वक अपना विचार रखें।

प्रो0 कंचन वर्णवाल एवं डॉ अहिल्या कुमारी ने प्रो कुमारी शशि अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मनित किया गया

परिषद के सचिव सुजीत कुमार एवं दिनेश दिनमणि ने शोधार्थी अजय कुमार और डॉ अहिल्या कुमारी को परिषद की आजीवन सदस्यता प्रदान की गई।

डॉ गजाधर महतो प्रभाकर ने पानुरी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा पानुरी जी ने खोरठा साहित्य की रचना आजादी पूर्व से ही की थी उनके साहित्य छायावाद और बाद में जनवादी भाव को पाया जाता है

परिषद सचिव सुजीत कुमार ने कहा खोरठा झारखंड की सबसे बड़े क्षेत्र की भाषा है खोरठा आंदोलन को और विस्तार देने की जरूरत है अगले वर्ष 2020 में पानुरी जी जन्मशती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा अंतिम में एक वृहद कार्यक्रम रांची राजधानी में किया जाएगा।

खोरठा भाषा साहित्य आंदोलन के अग्रदूत एवं खोरठा के महान साहित्यकार श्री निवास पानुरी की जयंती को खोरठा दिवस समारोह के रूप में रांची प्रेस क्लब रांची में मनाना अपने आप में खोरठा भाषियों के बीच हर्ष गर्व की बात है और उल्लास का माहौल है

प्रो दिनेश दिनमनी ने कहा कि “पानूरी जी खोरठा भाषा साहित्य आंदोलन के प्रथम अगुवा थे उन्होंने ना सिर्फ खोरठा भाषा आंदोलन की शुरुआत की बल्कि उच्च कोटि का साहित्य सृजन किया लगभग 40 साहित्य ग्रंथों की रचना की जो खोरठा के लिए अनमोल धरोहर है।”

डॉ अर्चना कुमारी कि खोरठा को भाषा के रूप में प्रतिष्ठा दिलाने में पानुरी जी का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

प्रोफेसर बीरबल महतो श्रीनिवास पानुरी की प्रेरणा से अनेक लोगों ने खोरठा लेखन शुरू किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची विमेंस कॉलेज के प्रोफेसर कुमारी शशि खोरठा साहित्यकार प्रोफेसर दिनेश कुमार दिनमनी परिषद के सचिव श्री सुजीत कुमार बिनोवा भावे विश्वविद्यालय हज़ारीबाग़ में खोरठा विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर बीरबल महतो डॉक्टर गजाधर महतो प्रभाकर डॉ अर्चना कुमारी, राजेश कुमार,अजय कुमार’ ओहदार अनाम ने विचार व्यक्त किये ।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन ओहदार अनाम धन्यवाद ज्ञापन संदीप कुमार महतो ,विनोद कुमार महतो संयुक्त रूप से किया ।

इस कार्यक्रम में हरिशंकर महतो, पिरितश ओहदार, विकास कुमार महतो, पप्पू कुमार महतो अधिवक्ता फुलेश्वर महतो, आशा कुमारी, मीनाक्षी कृति, कमलेश कुमार महतो,मंजू कुमारी, शालिनी ओहदार,अजय कुमार शर्मा, निलेश कुमार महतो, रोहित कुमार जैन, उमेश कुमार महतो, नागेंद्र कुमार महतो, नीतीश कुमार चौधरी, प्रकाश कुमार, रविकांत, गौतम कुमार डे, विक्रम कुमार, नीतू कुमारी, पुष्पा कुमारी, हेमंत कुमार महतो, अंकित कुमार गुप्ता, बसंत कुमार, शेखर कुमार वर्णवाल, नीलू कुमारी, मीरा मुंडा, रिंकी कुमारी, डॉ अर्चना कुमारी, अजय कुमार, कुमारी कंचन वर्णवाल मो0 शिद्दीक अंसारी, आजाद प्रसाद वर्णवाल, सहदेव कुमार कुमार, मोतीक् कुमार, सरफराज अंसारी ,सुचित कुमार राय, नागेंद्र यादव, राजेश कुमार ,विशाल कुमार शर्मा, नागेंद्र सिंह दिलेश्वर सिंह, अहिल्या कुमारी, आनाम ओहदार,मीना मुंडा।

खोरठा दिवस के इस कार्यक्रम का संयोजन विक्की कुमार ने किया।