Jharkhand:पत्नी की हत्या कर जंगल में छुपा दिया,साले को फोन कर हत्या की जानकारी दिया,आरोपी फरार

गढ़वा।जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र बड़गड़ ओपी क्षेत्र के जंगल में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव वहीं झाड़ियों में छिपा भाग निकला।घटना शनिवार की है शव शाम को बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी को हमेशा ससुराल चलने की बात कहता था पर पत्नी वहां पिटाई के डर से अपने मायके में ही रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद में होता थ। दंपती की दो बच्चे हैं। महिला अपने पति को इतना पसंद करती थी कि उसके नाम का टैटू भी हाथ पर बना रखा था।इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। महिला की पहचान कांति देवी (27) के रूप में की गई। घटना के संबंध में बड़गड़ ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया की कांति देवी की शादी 8 साल पहले मेराल थाना क्षेत्र के बनुआ गांव निवासी योगेंद्र सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही कुछ आपसी कलह में योगेंद्र ने कांति की बुरी तरह से पिटाई की थी। इसकी सूचना मिलने पर कांति देवी के पिता सुदन सिंह बेटी के ससुराल पहुंचे और उसे अपने घर महुआटिकर ले आए।

बताया गया कि इस बीच योगेंद्र अपनी पत्नी पर अपने घर बनुआ गांव जाने का दबाव बनाता रहता था। पर वो मारपीट के डर से ससुराल नहीं जाना चाहती थी। करीब 20 दिन पूर्व से आरोपी अपने ससुराल में ही रह रहा था। 10 दिन पहले पत्नी को ससुराल ले जाने की बात कह फिर से झगड़ा भी किया था। इसी बीच शनिवार की सुबह मवेशियों के रहने के लिए मड़ई बनाने के लिए जंगल से लकड़ी लाने की बात कह कर योगेंद्र शनिवार की सुबह 5 बजे कांति के साथ जंगल निकला था। पर फिर दोनों वापस नहीं लौटे।दंपती के दो बच्चे हैं। पुत्र अंश कुमार (7) और बेटी अंजलि कुमारी (5) की है।

गर्दन और सिर पर कुल्हाड़ी से वार के मिले निशान

कांति के पिता ने दोनों की काफी तलाश की पर उनका कुछ पता नहीं चला। इसी बीच योगेंद्र ने सुदन सिंह के साले को फोन कर जंगल में पत्नी की हत्या करने और शव होने की जगह की जानकारी दी। शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि कांति पर पीछे से गर्दन व सिर पर वार कर हत्या की गई है।