Ranchi:ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कई समान बरामद

राँची।राजधानी राँची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।कोतवाली एएसपी मुकेश लुनायत को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेव नगर इलाके में ब्राउन शुगर की बिक्री तस्कर धड़ल्ले से कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर कोतवाली एएसपी ने सुखदेव नगर थाना पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। सुखदेव नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार ब्राउन शुगर तस्कर का नाम रोहित कुमार और चंदन वर्मा है। पुलिस ने रोहित कुमार के पास से एक ग्राम तीस मिली ग्राम ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। रोहित की निशानदेही पर चंदन वर्मा को एक ग्राम ब्राउन सुगर एवं वजन करने वाला मिनी इलेक्ट्रोनिक वजन मशीन, सिविल सिल्वर पेपर बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और बताया कि ब्राउन शुगर बिहार के सासाराम से लाया जाता था।दोनों आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।