राँची पुलिस के हत्थे चढ़ी वाहन लुटेरे गैंग की सरगना लवली सिंह,हाइवे पर लिफ्ट मांग कर लूट लेती थीं गाड़ियां,बैंक अधिकारी बन महंगे होटलों में ठहरती थी

राँची।झारखण्ड और बिहार में वाहन लूट गिरोह को सरगना लवली को राँची पुलिस ने दबोचा।साथ ही पुलिस ने मंहगी गाड़ियों की लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह की मुख्य सरगना लवली सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि वह बिहार की राजधनी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड स्थित इंद्रपुरी से गिरोह का संचालन कर रही थी।

पुलिस के पूछताछ में जो जानकारी गिरोह की सरगना लवली सिंह ने दी है।बहुत ही चौकानें वाला है।बताया गया कि लवली बैंक अधिकारी बन महंगे होटलों में ठहरती थी। यहीं अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मीटिंग भी करती थी। इतना ही नहीं लवली सिंह हाइवे पर लिफ्ट मांगकर वाहनों के लूट को अंजाम देती थी।एक निर्धारित जगह पर उसके सदस्य पहले से ही खड़े रहते थे। उस जगह पर पहुंचते ही वह अपने सदस्यों की मदद से गाड़ी लूट लेती थी।

ऐसे आया सरगना लवली पुलिस की गिरफ्त में

राँची पुलिस ने सरगना लवली सिंह को जाल बिछाकर हजारीबाग से गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी की मदद से ग्राहक बनकर उससे मिलने हजारीबाग के एक होटल में पहुंची। होटल में डील चल ही रही थी कि वहां सादे लिबास में मौजूद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

बताया जाता है कि जब पुलिस ने लवली को गिरफ्तार किया तो गिरफ्तारी के बाद लवली सिंह बौखला गई। वो पुलिस वालों पर बरस पड़ी। कहने लगी, तुम जानते नहीं हो हमारी पहुंच कहा तक है… तुमारी वर्दी उतर जाएगी… कुछ ही देर में तुम लोगों को समझ आ जाएगा। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी उसे दबोच कर गाड़ी में बिठाकर राँची ले आई।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में लवली सिंह का गिरोह झारखण्ड, बिहर से लेकर दिल्ली तक फैला हुआ था। चोरी करने से लेकर चेचिस नंबर बदलने और फर्जी कागजात बनाने तक की टीम तैयार रहती थी। गाड़ी की चोरी कर उसे हजारीबाग लाया जाता था। यहां उसके इंजन और चेचिस नंबर को बदला जाता था। इसके बाद उसके फर्जी कागजात के साथ ग्राहकों को बेच दिया जाता था।

जब दूल्हे की कार लूट लिया तब राँची पुलिस इस गिरोह के पीछे पड़ा

बताया जाता है कि 1 दिसंबर को राँची जिले के बुढ़मू थाना के पथकोई गांव में एक दूल्हे की गाड़ी को हथियार के बल पर लूट लिया गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में इस सरगना की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।बताया गया कि अभियान में पहले फरीद आलम नाम के आरोपी की गिरफ्तारी की। इसकी निशानदेही पर सरगना लवली को गिरफ्तार किया गया।