Jamshedpur:कलवर्ट से एक व्यक्ति का शव बरामद ,देर रात कर दी थी हत्या,पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जमशेदपुर:बारीगोड़ा कृति मैदान क्षेत्र निवासी राज किशोर सिंह उर्फ मंटू सिंह ( 47 वर्ष ) की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई। मंटू सिंह का शव बामनगोड़ा – सोपोडेरा छठ तालाब के पास स्थित कलवर्ट के नीचे से बरामद हुआ।
मंटू सिंह के दोनों बेटों ने सुबह लगभग 7: 15 बजे शव को कलवर्ट के नीचे से बाहर निकाला।

मृतक के चेहरे एवं नाक पर गंभीर चोट के निशान पाए गए जिससे खून का रिसाव हो रहा था। सूचना पाकर परसूडीह थाना के एएसआई श्याम नारायण ओझा अन्य पुलिस कर्मियों के संग घटनास्थल पर पहुंचे तथा पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। घटना स्थल के पास शराब की खाली बोतलें , प्लास्टिक का ग्लास एवं पानी की खाली बोतलें पड़ी थी। वहीं घटनास्थल के पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। मोबाइल के कॉल डिटेल से अनुसंधान में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।