टेरर फंडिंग मामले में NIA ने राँची के दो ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार किया!

राँची। टेरर फंडिंग मामले में शुक्रवार की शाम एनआइए की टीम ने रांची में बड़ी कार्रवाई की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने रांची के रहने वाले दो ट्रांसपोर्टरों को गिरफ्तार कर लिया है.मिली जानकारी के अनुसार टेरर फंडिंग में संलिप्तता पाये जाने के बाद एनआइए की एक टीम ने शुक्रवार की देर शाम अजय सिंह और सुरेश केडिया को धर दबोचा है.बताया जा रहा है कि टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही एनआइए की टीम को दोनों ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ टेरर फंडिंग में शामिल होने के पुख्ता सबूत मिले थे जिसके बाद उन्हें एनआइए की टीम ने रांची से गिरफ्तार किया है.दोनों ट्रांसपोर्टर्स एनआइए की टीम पूछताछ कर रही है।
हालांकि एनआइए की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

कोयला ट्रांसपोर्टरों पर उग्रवादी संगठनों को आर्थिक मदद करने के आरोप में 11 अक्टूबर 2018 को रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर तथा दुर्गापुर सहित 15 स्थानों पर छापेमारी की गयी थी।