बोकारो:जैप-4 कैंपस में आईआरबी के ट्रेनी जवान को लगी गोली,इलाज के दौरान हुई मौत…

बोकारो।झारखण्ड बोकारो जैप 4 कैम्पस में गोली लगने से आईआरबी के ट्रेनी जवान की मौत हो गई।यह घटना बुधवार की सुबह बोकारो में जैप 4 कैंपस में हुई।मृतक जवान का नाम सुशील कुमार है,जो साहिबगंज का रहने वाला है।बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा ड्यूटी के लिए आज ही जवान को हथियार और गोली मिला था। हथियार गोली लेने के बाद ही यह घटना हुई है।बताया जा रहा है गोली लगने के बाद घायल जवान को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया है।जहां उसकी मौत हो गई।फिलहाल, पुलिस गोली चलने की घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।