Ranchi:धुर्वा में महिला ने की खुदकुशी,महिला का शव घर में फंदे से लटकता मिला


राँची।धुर्वा थाना क्षेत्र में थाना के ठीक पीछ एक 42 साल की विक्षिप्त महिला ने मंगलवार की शाम पांच बजे फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। महिला का नाम किरण कुमारी है। वह अपने पिता के साथ रहती थी। मृतक के पिता की उम्र भी करीब 65 साल है। जिस समय उसने खुदकुशी की वह घर में अकेली थी। जब पिता घर आए तो देखा की वह फंदे से लटक रही है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। धुर्वा थाना की पुलिस ने शव रिम्स पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।