नवविवाहित प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया,करीब तीन महीने पहले मंदिर में प्रेम विवाह किया था…दोनों नाबलिग …

साहिबगंज।राजमहल के बर्मन कॉलोनी निवासी नवविवाहित प्रेमी युगल ने सोमवार की रात जहर खाकर जान दे दी।बताया जाता है कि मरने वाले दोनों नाबालिग थे। बर्मन कालोनी निवासी किशोर ने मधुसूदन कालोनी निवासी किशोरी से बीते 23 जून को राजमहल शिव मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी के दौरान दोनों के परिजनो के अलावे समाज के लोग मौजूद थे। दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमी प्रेमिका के परिजन शुरू से ही इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन दोनों एक ही समाज से होने के कारण समाज के लोगों के दवाब में आकर दोनों पक्ष के लोगों ने शादी को राजी हुए। शादी के बाद किशोर के परिजन पूरे विधि-विधान से चंपा को उसके मायके से विदा कर घर लेकर आए। बीते 11 अगस्त को किशोरी के बड़े भाई की शादी थी। इसमें हिस्सा लेने के लिए किशोरी भी अपने मायके पहुंची हुई थी। हालांकि, परिजनों को उसने किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी। शादी के बाद वह ससुराल लौट गयी।

सोमवार की रात दोनों ने एक साथ विषपान कर लिया। सोमवार देर रात जैसे ही लड़के के परिवार को पता चला कि दोनों ने विषपान किया है तो दोनों को आनन-फानन अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए। चिकित्सक डा. गुफरान आलम ने किशोर को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर स्थिति में किशोरी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। किशोरी के परिजन उसे सदर अस्पताल साहिबगंज ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिवार मछली पकड़ने और बेचने का काम करते हैं। दोनों के घर की दूरी करीब आधा किलोमीटर है। किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी-दामाद ने आत्महत्या क्यों की यह उन्हें मालूम नहीं है। बेटी की ससुराल के पड़ोसियों ने बताया कि मां-बेटे में सोमवार की शाम विवाद हुआ था। बेटे ने जहर खाने की धमकी दी थी। इसपर लोगों ने उसे मनाया भी था। लेकिन रात में दोनों ने जहर खा लिया।

गौरतलब हो कि 21 अगस्त को राजमहल के कन्हैयास्थान (कमलैन बागीचा) निवासी कृष्णा महलदार के 20 वर्षीय बेटा प्रसनजीत महलदार ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत की खबर मिलने पर उसकी पत्नी पिंकी कुमारी ने भी 22 अगस्त की रात अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रसनजीत ने करीब एक माह पूर्व उत्तरी सरफराजगंज की मुखिया सीता पहाड़िन की बेटी पिंकी दास से प्रेम विवाह किया था। इस शादी को लड़की के परिवार वाले स्वीकार नहीं कर रहे थे। रक्षाबंधन के बहाने पिछले दिनों पिंकी को मायके बुलाया था। इसके बाद उसे वापस नहीं जाने दे रहे थे। रविवार की रात प्रसनजीत महलदार ने पत्नी से फोन पर बात की। इसके बाद रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, लड़की को सूचना मिली तो उसने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।