40 दिन में प्रतिबिंब एप से राज्य के 13 जिलों में 350 साइबर अपराधी पकड़े गए,राँची पुलिस एक भी साइबर अपराधी को नहीं कर पाई गिरफ्तार…

–8 नवंबर से प्रतिबिंब एप का राज्य में किया जा रहा है इस्तेमाल, सबसे अधिक साइबर अपराधी देवधर जिले से हुए गिरफ्तार

राँची।झारखण्ड में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तैयार किए गए प्रतिबिंब एप का असर देखने को मिल रहा है।राज्य में प्रतिबिंब एप की मदद से महज 40 दिनों में 350 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन राजधानी राँची में एक भी साइबर अपराधी गिरफ्तार नहीं हो सके है। जबकि साइबर अपराध की घटनाएं सबसे अधिक राँची में दर्ज हो रहे है। ये आंकड़ा अपराध अनुसंधान विभाग की ओर से जारी किया गया है। इसके अनुसार आठ नवंबर से 20 दिसंबर के बीच सबसे अधिक 154 साइबर अपराधियों को देवघर जिला में गिरफ्तार किया गया है। वहीं 69 साइबर अपराधी गिरिडीह जिले में गिरफ्तार किए गए है। राँची जिले में साइबर अपराध की घटनाएं पूरे राज्य में सबसे अधिक हो रहे है। लेकिन एक भी गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है।सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता का कहना है कि प्रतिबिंब एप के माध्यम से लगातार साइबर अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। इसके इस्तेमाल कई जिलों में बेहतर तरीके से किया जा रहा है। जहां अपराधी नहीं पकड़े जा रहे है वहां और बेहतर तरीके से काम करने की आवश्यकता है।

905 मोबाइल को किया गया जब्त

अपराध अनुसंधान विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इन 40 दिनों में प्रतिबिंब एप की मदद से 905 मोबाइल को जब्त किया गया है। वहीं 1341 सिम को जब्त किया गया है जिसका इस्तेमाल साइबर अपराधी कर रहे थे। ये बड़ी उपलब्धी है।

20 दिसंबर तक तक जिलों से गिरफ्तारी व जब्ती

जिला प्राथमिकी गिरफ्तारी सिम जब्ती मोबाइल जब्ती

देवघर 26 154 384 264
धनबाद 06 10 38 28
गिरिडीह 13 69 240 196
हजारीबाग 09 31 159 61
जमशेदपुर 02 04 34 12
जामताड़ा 13 58 320 213
पाकुड़ 01 05 82 59
गोड्डा 02 03 07 05
बोकारो 02 05 25 21
गढ़वा 01 01 02 01
रामगढ़ 00 00 01 01
कोडरामा 01 06 20 11
लातेहार 02 04 29 33
कुल 78 350 1341 905

40 दिन में राँची में 12 प्राथमिकी एक में भी गिरफ्तारी नहीं

पिछले 8 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक राँची में साइबर अपराध के 12 मामले दर्ज हुए। लेकिन एक में भी पुलिस को उपलब्धी नहीं मिली है। ना ही किसी अपराधी की गिरफ्तारी हुई है और ना ही पुलिस ने एक रुपए वापस कराया है। सबसे अधिक 4 मामले अरगोड़ा थाना में दर्ज हुई है। वहीं दो-दो मामले धुर्वा और डोरंडा में, एक एक प्राथमिकी चुटिया, जगन्नाथपुर, बरियातू और लोअर बाजार थाने में साइबर अपराध के मामले दर्ज हुए है।