जमशेदपुर में फिर गरजी बंदूक, आधी रात को खूनी खेल: घर के पास बैठे युवक के ऊपर दागी तीन गोलियां, जबड़े में धंसी बुलेट..

 

​जमशेदपुर। झारखण्ड के लौह नगरी जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अपराधियों ने एक बार फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। इस बार जमशेदपुर का कदमा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। गुरुवार की काली रात को रामजन्म नगर में जो कुछ हुआ, उसने पूरे इलाके में खौफ पैदा कर दिया है। एक कलयुगी भाई ने अपने ही भाई के खून से होली खेलने की कोशिश की।

​शराब का नशा और पुरानी रंजिश

​चश्मदीदों और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रामजन्म नगर का रहने वाला संजय कांडी रात में अपने घर के पास ही था। इसी दौरान उसका रिश्तेदार में लगने वाले भाई कृष्णा सोना वहां आ धमका। बताया जा रहा है कि कृष्णा शराब के नशे में पूरी तरह धुत्त था और उसके दिमाग में पुरानी दुश्मनी का बारूद सुलग रहा था।​दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कृष्णा ने मर्यादा और खून के रिश्ते को ताक पर रख दिया। उसने कमर से लोडेड पिस्टल निकाली और सीधे संजय पर तान दी।

​तीन राउंड फायरिंग, दो मिसफायर… और जबड़े को चीरती निकल गई गोली

​मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए जब आरोपी कृष्णा ने एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग झोंक दी। किस्मत अच्छी थी कि दो राउंड मिसफायर हो गए, वरना मौके पर ही लाश गिर सकती थी।तीसरी गोली सीधे संजय कांडी के जबड़े को चीरती हुई अंदर जाकर धंस गई।

​गोली लगते ही संजय खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। गोलियों की आवाज से पूरा रामजन्म नगर दहल उठा। चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी कृष्णा सोना अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।

घायल संजय ने आरोप लगाया कि अनिल और कृष्णा नाम के दो युवक, जिनसे उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही थी, पहले बातचीत करने के बहाने उनके पास आए और फिर अचानक हथियार निकालकर उन पर फायरिंग कर दी।गोली लगते ही संजय मौके पर गिर पड़े।उन्हें तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

​तड़पते हुए अस्पताल पहुंचा युवक, छावनी में बदला इलाका

​घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और लहूलुहान संजय को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम फिलहाल उसके जबड़े से गोली निकालने और उसकी जान बचाने की जद्दोजहद में जुटी है, स्थिति गंभीर बनी हुई है।

​वारदात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खबर मिलते ही गश्ती पर निकले नवनियुक्त SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब और सिटी एसपी ललित मीना खुद भारी पुलिस बल के साथ आधी रात को ही घटनास्थल पर धमक पड़े।

​तलाश में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी

​वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो का मुआयना किया और मातहतों को सख्त निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी कृष्णा सोना की तलाश में संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।।

​इलाके के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि इस खूनी खेल की हर एक कड़ी को जोड़ा जा सके। जमशेदपुर पुलिस का दावा है कि आरोपी चाहे जमीन के अंदर छुपा हो या आसमान में, उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शहर में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं।

error: Content is protected !!