वेलकम टाइगर: चेन्नई से लौटे शिक्षा मंत्री का स्वागत करने सीएम पहुंचे एयरपोर्ट

राँची। झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना को मात देने के बाद सोमवार को चेन्नई से राँची लौट आए हैं। सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अब पूरी तरह से फिट हैं। करीब 8 महीने चेन्नई में इलाज कराने के बाद आज शाम मंत्री जगरनाथ महतो विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुँचे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्री जगरनाथ महतो के स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने बातचीत के दौरान कहा कि लोगों की दुआ और डॉक्टर की दवा से ठीक हुआ हूँ। उन्हों ने सीएम हेमन्त सोरेन को धन्यवाद दिया और रांची लाने के लिए मंत्री जगरनाथ महतो ने सीएम हेमंत सोरेन का आभार जताया।

गौरतलब है कि जगरनाथ महतो को 28 सितंबर को कोरोना संक्रमण हो गया था। जिसके बाद उन्हें रांची रिम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहां पर लंग्स में संक्रमण फैलने के बाद उन्हें रांची मेडिका में भर्ती किया गया था। वहां पर भी तबियत में सुधार नहीं होने पर एयर एंबुलेंस से चेन्नई के एमजीएम में शिफ्ट कर दिया गया था। वहां उनका 10 नवम्बर को सफल लंग्स ट्रांसफर किया गया। जिसके बाद से वे चेन्नई में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।