राजधानी राँची में फिर चली गोली:चिरौंदी में महिला की गोली मारकर हत्या,राजधानी में 10 दिन के अंदर में चार महिला की हत्या

राँची।राजधानी राँची के चिरौंदी सब्जी बाजार में महिला की गोली मारकर हत्या।महिला की हत्या से इलाके में हड़कम्प मच गया है।राजधानी राँची में 10 दिन के अंदर चार महिला की हत्या हो हो गई है।पहले अशोक नगर,तुपुदाना,रातू रोड और अब बरियातू के चिरौंदी में आज सब्जी बेचने वाली महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।यह घटना जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी सब्जी बाजार के पास हुई है।जहां रविवार की रात बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात अपराधियों ने सब्जी बेचने वाली महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला बोड़िया की रहने वाली दुलारी देवी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है,और मामले की छानबीन में जुट गई है।

जमीन विवाद में हत्या की आशंका:

सब्जी बेचने वाली महिला की हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है, इस मामले में बरियातू थाना पुलिस का कहना है, कि महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, हालांकि हत्या के पीछे का वजह सामने नहीं आ पाया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और अपराधियों की तलाश कर रही है।इधर बीते 18 मार्च 2022 से अब तक चार महिलाओं की हत्या हो गई है।