ट्रेन में लगी भीषण आग:प्राइवेट कोच में पार्टी करना पड़ा भारी,10 लोग जिंदा जले,20 घायल……

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की अहले सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। यहां स्टेशन पर खड़ी पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी और आग की वजह से इसमें मौजूद 65 यात्रियों में से 10 की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।आग की जानकारी मिलते ही यात्रियों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई, जिसके कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी कहानी बयां की।

प्राइवेट कोच में पार्टी करना पड़ा भारी

दरअसल, पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ से रामेशवरम जा रही थी और इसके एक प्राइवेट कोच में पार्टी चल रही थी। अधिकारियों ने बताया कि निजी कोच में पार्टी चल रही थी और इसमें यात्री छिपाकर गैस सिलेंडर ले गए थे, जिस कारण इसमें आग लग गई। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से ले जाया गया सिलेंडर ही आग का कारण बना।

पलाश न होता तो बच नहीं पाते…

ट्रेन में सवार एक यात्री रेखा जो अब अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होंने बताया कि मैं बीच वाली सीट पर लेटी थी और आग लगने का शोर सुना। उन्होंने कहा कि हम सभी तुरंत भागे और बड़ी खिड़की के पास पहुंचे, लेकिन वह सब बंद थी। यात्री ने बताया कि हमने बमुश्किल एक पलाश की मदद से दरवाजा खोला और बाहर भागे। यात्री ने बताया कि जो लोग पीछे थे वे भागे और जो वहीं बैठे थे वो फंस गए।

दूसरे प्रत्यक्षदर्शी अशोक कुमार ने बताया कि हम सो रहे थे और अचानक आग लग गई और दरवाजे और खिड़कियां चारों तरफ से बंद हो गए। हमें चाबियां नहीं मिलीं और फिर हमने प्लायर (पलाश) पाया और दरवाजा तोड़ दिया। कुछ लोग भागने में सफल रहे, बाकी फंस गए थे।

कैसे लगी आग?
दरअसल, प्राइवेट कोच में लोग छुपाकर गैस सिलेंडर लेकर जा रहे थे। वो जैसे ही खाना बनाने लगे इसमें आग लग गई।जानकारी मिली है कि ट्रेन के एक प्राइवेट पार्टी में कोच में ये आग लगी थी। उस कोच में अवैध तरीके से सिलेंडर ले जाया जा रहा था। उसी सिलेंडर में फिर ब्लास्ट हुआ और ये हादसा हो गया। यानी कि लापरवाही वाली बात भी सामने आ रही है। अभी के लिए सारा फोकस घायलों के उपचार पर दिया जा रहा है। पास के ही एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। कई लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।

अब इस घटना के बाद से कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर कैसे एक टूरिस्ट ट्रेन में कोई अवैध तरीके से सिलेंडर लेकर आ गया, क्यों किसी तरह की चेकिंग रेलवे स्टेशन पर नहीं की गई। अधिकारी अभी इन सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं, उनकी तरफ से सिर्फ लोगों की जान बचाने की बात कही जा रही है। वैसे राहत की बात ये है कि सिर्फ एक ही कोच में आग लगी, वो दूसरे कोचों तक नहीं पहुंची। वहीं क्योंकि सूचना सुबह 5.15 पर ही दे दी गई थी, ऐसे में बचाव कार्य भी जल्द शुरू कर दिया गया।

इसके अलावा रेलवे की तरफ से मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है। जोर देकर कहा गया है कि हर संभव मदद की जाएगी। इस हादसे पर एक जारी बयान में डीएम ने कहा है कि आज सुबह 5:30 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पर कोच में आग लगने की घटना हुई…कोच में तीर्थयात्री थे और वे उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे। आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने की कोशिश की और गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, तो सिलेंडर में विस्फोट हो गया। 55 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।