#Breaking:हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश कोरोना पॉजिटिव पाएं गए हैं,रिम्स में भर्ती हुए,व्यवस्था देखकर लगाई फटकार

राँची।झारखण्ड हाईकोर्ट के जस्टिस व उनके ससुर की कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।रविवार को ही दोनों लोगों ने अपना सैंपल दिया था। पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों को रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।न्यायाधीश महोदय को शाम को रिम्स में भर्ती कराया गया। पेईंग वार्ड में उन्हें रखा गया है। वहां की गंदगी को देखकर उन्होंने नाराजगी जतायी।कड़ी फटकार के बाद सभी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। कोरोना संक्रमण के बाद पूरे परिवार का सैंपल लिया गया है। इनकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है।

न्यायाधीश महोदय को रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती कराया गया। यह वही वार्ड जहां पर लालू प्रसाद को भर्ती थे। हालांकि उन्हें अब शिफ्ट कर दिया गया है। न्यायाधीश उनके ससुर को उसी पेईंग वार्ड में भर्ती कराया गया है।

रिम्स की व्यवस्था देखकर नाराजगी

कोरोना संक्रमित हुए न्यायाधीश को जब रिम्स में कोविड-19 हॉस्पिटल में ले जाया गया तो वे वहां व्याप्त अनियमितता एवं गंदगी देखकर नाराज हो गये. नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार लाने का निर्देश भी दिया।न्यायाधीश केपी देव के मुताबिक उनकी नाराजगी के बाद फौरन सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गयीं. जस्टिस सर ने कहा कि इससे यह प्रतीत होता है कि रिम्स में संसाधन और मैन पावर है लेकिन उसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

ज्ञात हो इससे पहले हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके साथ कुल 15 अन्य कर्मी भी संक्रमित हुए थे। हालांकि रजिस्ट्रार जनरल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।