#RANCHI:कांके थाना क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी में गाड़ी साइड करने के विवाद में एक युवक को गोली मार दी,गोली पैर में लगी..

राँची।राजधानी राँची में अपराधियों में पुलिस और कानून का भय ना के बराबर है इसलिए तो दिन दहाड़े गोली चला देता है।कांके मिल्लत कॉलोनी में गाड़ी साइड करने के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई है।गनीमत था गोली युवक के पैर में लगी, वरना उसकी जान भी जा सकती थी। जिस युवक को गोली लगी है उसका नाम मो. इमरोज है और आरोपियों के नाम नसीम और साजिद अंसारी हैं।मिली जानकारी अनुसार घटना सोमवार दोपहर 2 बजे के आसपास की बतायी जा रही है।जहां युवक को गोली मारी गई है, वो मुहल्ला है, जहां हमेशा चहल पहल रहती है। जानकारी के मुताबिक वारदात के वक्त भी कई लोग वहां मौजूद थे।

कांके थाने में FIR दर्ज

कांके थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक मो. इमरोज अपने घर से कांके ब्लॉक के लिए निकल रहा था। तभी मो. नसीम और साजिद को उसने गाली गलौज करते देखा। इनमें से एक हाथ में पिस्टल लहरा रहा था। दर्ज एफआइआर के मुताबिक इमरोज ने जब पूछा कि क्या हुआ है, तो नसीम और साजिद ने गाली देते हुए पूछा कि ये गाड़ी किसकी है और रोड पर क्यों खड़ी है। इस पर इमरोज ने कहा कि पिछले दिनों घर में शादी थी, इसीलिए गाड़ी यहां खड़ी कर दी गई थी लेकिन मैं अभी हटा ले रहा हूं। लेकिन दोनों गाली गलौज करते हुए उसके पास आए और एक ने गोली चला दी। गोली इमरोज के पैर में लगी। जिससे वो जख्मी हो गया। इसका फायदा उठाकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

इमरोज ने इस संबंध में कांके थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करायी है।पुलिस शिकायत के बाद आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि बहुत जल्द दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

जिस तरह से बात-बात पर राजधानी राँची में गोली चल जा रही है।इससे न सिर्फ शहर की कानून व्यवस्था को फिर से कठघरे में खड़ा कर दिया है, बल्कि ये भी साबित कर दिया है कि अपराधियों के जेहन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है।