मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

राँची। राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि मुख्य सचिव आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 1986 बैच के आईएएस डॉ डीके तिवारी के सेवानिवृत्त होने के साथ ही अगले मुख्य सचिव विकास अायुक्त सुखदेव सिंह होंगे। अाईएएस डाॅ. डीके तिवारी एक साल तकझारखण्ड के मुख्य सचिव रहे। डॉ तिवारी को पिछली सरकार यानी कि एनडीए की रघुवर सरकार में बीते साल 31 मार्च 2019 को राज्य के 22वें मुख्य सचिव बनाया गया था। झारखण्ड में पिछली लोकसभाचुनाव अौर हाल ही हुए विधानसभा चुनाव भी इनके कार्यकाल में ही सम्पन हुए थे।

मुख्य सचिव डाॅ. डीके तिवारी डॉक्टर(चिकित्सक) के अलावा कानून और अर्थशास्त्र के भी जानकार भी हैं। मुख्य सचिव डॉ तिवारी 1982 में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद डीके तिवारी 1986 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए। 12 साल की सेवा के बाद 1998 में ब्रिटेन के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से विकास अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने चले गए। वहां दो साल रहे। फिर रांची के छोटानागपुर लॉ कॉलेज से कानून में स्नातक भी किया है। ज्ञात हो डॉ तिवारी की धर्मपत्नी भी एक आईएएस अधिकारी हैं। 1960 में उत्तर प्रदेश के महोबा में जन्मे डीके तिवारी को भारतीय प्रशासनिक सेवा का बिहार कैडर मिला। पहली पोस्टिंग पटना के मसौढ़ी में अनुमंडल अधिकारी के रूप में हुई थी। इसके बाद डॉ तिवारी ने बिहार में कई महत्वपूर्ण पदों को भी सम्हाला। झारखण्ड अलग होने के बाद डॉ तिवारी झारखण्ड के विभिन्न पदों पर सेवा देते हुए राज्य के मुख्य सचिव के उच्चस्थ पद तक राज्य को अपनी सेवा दिए।