राँची में फिर ईडी की बड़ी कार्रवाई,कई जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है….

 

राँची।राजधानी राँची में एक बार ईडी ने अपनी दबिश डाली है।राँची के सेल सिटी सहित आधा दर्जन स्थानों पर एक साथ ईडी ने अपनी कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के अनुसार जिन लोगों के यहां ईडी छापेमारी की जा रही है,उनमें कुछ राजनेता और अधिकारी शामिल हैं। हालांकि ईडी की रेड किस मामले में चल रही है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

हालांकि ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एजेंसी निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में रेड कर रही है।जानकारी के अनुसार जिनके यहां रेड चल रही है उनमें सभी वीरेंद्र राम के करीबी रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रांची के सेल सिटी,बरियातू और बोडि़या रोड सहित कई जगहों पर ईडी की छापेमारी की सूचना है। जानकारी के अनुसार राँची के सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के आवास पर छापेमारी चल रही है।

खबर का अपडेट जारी ….