अनैतिक देह व्यापार में पकड़ी गई लड़कियों का खुलासा:हरमू की रहने वाली महिला प्रेमी के साथ मिलकर चलाती थी धंधा,बंगाल से बुलाती है लड़कियों को,प्रतिदिन देती है 2000 रुपए…

राँची।राजधानी राँची में एक मई को राँची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सोहराई भवन के पास एक मकान में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौैरान पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में शामिल कई लड़कियों व युवकों को पकड़ा था। पकड़ी गई लड़कियों ने बड़ा खुलासा किया है कि हरमू की रहने वाली शोभा नाम की महिला ये धंधा चलाती थी। वहीं लड़कियों को पश्चिम बंगाल से बुलाती थी। एक लड़की को प्रति दिन 2000 रुपए के हिसाब से पेमेंट किया जाता था। पकड़ी गई लड़कियों ने यह भी बताया कि शोभा अपने ब्यायफ्रेंड के साथ मिलकर यह धंधा चलाती थी। जब पुुलिस ने शोभा के कमरे में छापेमारी की तो उसे तो पुलिस ने पकड़ लिया। लेकिन उसका ब्यायफ्रेंड मनदीप कुमार भागने में सफल रहा। मनदीप के बारे में शोभा कुमारी ने बताया कि वह डालटनगंज का रहने वाला है। उसके मोबाइल नंबर के बारे में भी शोभा ने पुलिस को जानकारी दी है। जिसको पुलिस तलाश कर रही है।

किराए का मकान लेकर चला रही थी अनैतिक व्यापारा

शोभा कुमारी ने पकड़े जाने पर पुलिस को बताया कि वह हरमू कॉलोनी में किराए का मकान लेकर अनैतिक देह व्यापार चला रही थी। वह कोलकाता के अलावा धनबाद, आसनसोल, हावड़ा से लाती थी। देह व्यापार चलाने के लिए वह स्थानीय लोगो के संपर्क में थी। उसने बताया कि एक रात के लिए वह ग्राहक से 4000 रुपए लेती थी। उसने बताया कि धंधा के लिए उसने किराए पर हरमू में एक मकान को 10 हजार रुपए किराए पर लिया था।

फोर व्हीलर से लाई जाती थी लड़कियों को

शोभा ने बताया कि लड़कियों को लाने के लिए उसने एक एसयूवी गाड़ी भी ले रखी थी। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक विलाश चंद्रा के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की है। अरगोड़ा थाना में कुल 13 लोगो के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पकड़ी गई लड़कियों और लकड़ों को पुलिस ने जेल भेज दिया था।