राजमहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए 2.48 करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले बैंक मैनेजर के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू

राँची।झारखण्ड के राजमहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए 2.48 करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले मैनेजर के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हो गई है। सीबीआई एसीबी की धनबाद ब्रांच ने आरसी 6(A) 2022-D मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है इस मामले की जांच डीएसपी प्रह्लाद किशोर झा करेंगे। सीबीआई ने दुमका जिले के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शिकारीपाड़ा ब्रांच के पूर्व मैनेजर मनोज कुमार अन्य अज्ञात लोगों खिलाफ 2.48 करोड़ रुपए हड़पने को लेकर मामला दर्ज किया है। यह घोटाला को साल 2014 से 2018 के बीच अंजाम दिया गया।इस दौरान मनोज कुमार एसबीआई के साहिबगंज, बरहेट, फूलबंगा और शिकारीपाड़ा में ब्रांच मैनेजर थे। घोटाले को लेकर एसबीआई के दुमका रीजनल बिजनेस ऑफिस के रीजनल मैनेजर ने शिकारीपाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।इसके बाद भागलपुर से मनोज कुमार को गिरफ्तार किया था।

कर्ज उतारने के लिए किया था रूपया का घोटाला:

गिरफ्तार होने के बाद पूछताछ के दौरान मनोज कुमार ने बताया था, कि उसने साहिबगंज जिले के राजमहल विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता था। इसके लिए उसने काफी रुपया भी खर्च किया, हालांकि उनको किसी पार्टी से टिकट नहीं मिला. जबकि दूसरे और उनके ऊपर काफी कर्ज बढ़ गया जिसके बाद उन्होंने रुपया घोटाला करने की घटना को अंजाम दिया।

गृह विभाग ने सीबीआई जांच की की थी अनुशंसा:

बैंक प्रबंधन की आरंभिक छानबीन में घोटाले की रकम 1.15 करोड़ पाई गई थी।इसी के आधार पर शिकारीपाड़ा थाने में मैनेजर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.बाद में बैंक की छानबीन बढ़ती रही, वहीं 28 अगस्त 2022 को झारखण्ड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा विभाग ने सीबीआई को इस केस का जांच स्वीकारने का अनुरोध किया। सीबीआई की आरंभिक छानबीन में घोटाले की रकम 2.48 करोड़ से अधिक पाई गई। इसके बाद केस दर्ज कर लिया गया।