इंटरनेट वाला प्यार,फिर शादी, बच्चा हुआ तो पहचानने से प्रेमी ने किया इनकार,महिला एक साल के मासूम को लेकर पहुंची थाना,कहा-उसके साथ धोखा हुआ…

डेस्क टीम:
इंटरनेट वाला प्यार,फेसबुक पर बात,फिर प्यार और फिर पहचानने से इनकार कर दिया। यह मामला बिहार के मुजफ्फरपुर नगर थाना का है। मंगलवार को एक महिला न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंच गई। वह असम से आई थी। उसके गोद में एक वर्षीय बच्चा भी था। महिला ने कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है। मुजफ्फरपुर के एक युवक से फेसबुक पर प्यार हुआ था। दोनों ने शादी भी कर ली। एक बच्चा भी है। अब वह पहचानने से इनकार कर रहा है। उसे न्याय चाहिए।

महिला ने बताया की वह मूल रूप से असम की रहने वाली है। शहर के सिकंदरपुर इलाके का संजय से वर्ष 2016 मे फेसबुक पर दोस्ती हुई। संजय अक्सर काम के सिलसिले मे असम आता था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। वह जब भी आता तो उससे मिलता था। जैसे-जैसे नजदीकियां बढ़ी युवक का महिला के घर पर आना जाना होने लगा। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों मंदिर मे पहुंच गए। महिला अपने माता पिता को जानकारी दिये बिना वर्ष 2019 में युवक से शादी कर ली।

10 से 15 दिन रूकता, फिर चला जाता

शादी के बाद महिला ने घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद महिला के घर वालों ने भी संजय को अपना लिया। महिला ने कहा कि शादी के बाद संजय चेन्नई से आने जाने लगा। 6 महीनों पर वह आता था। 10 से 15 दिन उसके यहां रूकता, फिर चला जाता। इसी बीच युवक ने कहा कि वह मुजफ्फरपुर में इलेक्ट्रिक का दुकान खोल रहा है। फिलहाल वहीं रहूंगा। जब सबकुछ ठीक हो जाएगा तो तुमको भी बुला लूंगा। इसके बाद से वह पहचानने से इनकार कर रहा है। पुलिस से अपील है कि मुझे और मेरे बच्चे को न्याय दिलवा दें। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।