Breaking: अपहृत मजदूरों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, पांच दिन पहले रजरप्पा के पास से हुआ था अपहरण

बोकारो। रामगढ़ व बोकारो जिला सीमावर्ती क्षेत्र रजरप्पा स्थित मां छिन्मस्तिके मंदिर प्रक्षेत्र के समीप दामोदर नदी में बन रहे पुल निर्माण कार्य स्थल से गार्ड व एक रोलर चालक को शुक्रवार की देर रात नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर अपहरण कर लिया था। अपराधियों ने हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। नकाबपोश अपराधियों द्वारा अपहरण किए गए लोगों में रोलर ड्राइवर लातेहार निवासी पुनु भुइयां व महुआटांड़, बोकारो के घघरी निवासी नाइट गार्ड मुकेश कुमार मुर्मू नाम के मजदूर थे। इन दोनों अपहृत मजदूरों को बोकारो पुलिस ने अपहर्ताओं के छुड़ाकर सकुशल बरामद कर लिया है।

रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र बोकारो और रामगढ़ जिले के जोड़ने वाले पुल के निर्माण का काम लगभग 16 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसी दौरान बीते शुक्रवार को देर रात वहां कार्यरत दो मजदूरों को अगवा कर लिया गया था। दोनों कर्मियों के अपहरण के पीछे आपराधिक संगठन का हाथ सामने आ रहा है, इससे सम्बन्धित पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। हालांकि इस मामले में बोकारो पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी।

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि घटना की रात निर्माणाधीन पुल में ड्यूटी कर रहे चार निजी नाइट गार्ड पुल के ऊपर थे। और ठीक नीचे दूसरे स्टाफ अपने कैंप में आराम कर रहे थे। कुछ भोजन भी कर रहे थे, इस दौरान वर्दी पहने हुए आठ से दस लोग हाथों में हथियार लिये आ धमके। और काम बंद करने की धमकी दी। साथ ही कहा कि जो हमलोग चाह रहे हैं, वह मिलना चाहिए। इस दौरान कुछ मजदूरों के साथ हाथापायी भी की गयी। फिर उक्त दोनों मजदूरों के अलावा एक अन्य को भी साथ ले जाने लगे। लेकिन थोड़ी ही दूर जाकर तीसरे को यह कहकर छोड़ दिया कि दो को ही ले जाना है।

16 करोड़ की लगात से बन रहा पुल

निर्माणाधीन पुल पथ निर्माण विभाग बोकारो से स्वीकृत है। 16 करोड़ 48 लाख की लागत से बन रहा यह पुल 225 मीटर लंबा तथा 15 मीटर चौड़ा है। दोनों ओर पैदल चलने के लिए लेन भी है। कुल दस पिलर हैं जो तैयार हो चुके हैं।
पुल के बोकारो की तरफ करीब 100 मीटर व रजरप्पा की तरफ करीब 250 मीटर मुख्य सड़क तक कनेक्ट रोड भी बननी है। पथ निर्माण विभाग बोकारो से बन रहे इस पुल का निर्माण कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी कर रही है।