पाकुड़ में ऑपरेशन जीवन के तहत कार्रवाई, 2.865 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पाकुड़। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन” के तहत पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो कथित मादक पदार्थ कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के ठिकानों से कुल 2.865 किलोग्राम गांजा, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, 70 मिट्टी के चिलम, पीतल का तराजू एवं बटखारा समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को महेशपुर अनुमंडल क्षेत्र के पाकुड़िया थाना अंतर्गत ग्राम मोंगलाबांध तथा महेशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़कियारी में गांजा और अन्य अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पाकुड़ ने तत्काल इसके सत्यापन तथा संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल/एसआईटी का गठन किया। इसके बाद “ऑपरेशन जीवन” के तहत दोनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई।

सबसे पहले विशेष टीम दंडाधिकारी के साथ पाकुड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम मोंगलाबांध स्थित पारू अंसारी के घर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही पारू अंसारी घबराकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, छापेमारी दल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में आरोपी के बताए अनुसार उसके घर तथा मोटरसाइकिल की डिक्की की विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग पैकेट में रखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, यहां से कुल 2.165 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा गांजा पीने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 70 पीस मिट्टी के चिलम, दो मोटरसाइकिल, एक पीतल का छोटा तराजू एवं बटखारा, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अन्य सामान बरामद किए गए।

इस मामले में पाकुड़िया थाना कांड संख्या 60/2026, दिनांक 13 अगस्त 2026, धारा 20(b)(ii)/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पारू अंसारी उर्फ पाड़ु अंसारी उर्फ हुसैन अंसारी, उम्र करीब 40 वर्ष, पिता—ईस्माल अंसारी उर्फ इसराईल अंसारी, ग्राम मोंगलाबांध, थाना पाकुड़िया, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है।

इसके बाद विशेष छापेमारी दल को मिली सूचना के आधार पर महेशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़कियारी के हटियापाड़ा स्थित पिंटु शेख के घर पर छापेमारी की गई। पुलिस ने घर की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की दो थैलियों से 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

error: Content is protected !!