Jharkhand:युवती के साथ एक महीने तक सामूहिक दुष्कर्म,युवती के अनुसार उसे बंधक बनाकर 50 से ज्यादा लोगों ने दुष्कर्म किया,पुलिस छानबीन में जुटी है।

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र की एक युवती के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र कांदरबेड़ा में बीते एक माह से सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाने का मामला सामने आया है।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।युवती को नशे की सुई देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाते थे।वहीं चांडिल थाना की पुलिस के पास मामला तब संज्ञान में आया जब युवती ने आपबीती बुधवार को सुनाई।उसने सुई देने से शरीर में हुए जख्म को भी दिखाया। वह ये भी बता रही कि दो लोगों को वह पहचानती है जो उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखते थे। वह बाथरूम जाने के बहाने कमरे से निकल कर आज भागने में सफल रही।एक माह तक उसे बंधक बनाकर रखने की जानकारी युवती दे रही है।युवती की माने तो 60 लोगों ने उसके साथ गलत किया। युवती जहां-जहां पुलिस को लेकर गई , वहां पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगे।पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

इधर बंधक बनाकर बीते एक माह से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना को सरायकेला-खरसावां एसपी मो. अर्शी ने गंभीरता से लिया है। एसपी के निर्देश पर चांडिल, चौका, कपाली और गम्हिरया थाना की पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है। युवती ने अपने पिता के नाम बताएं हैं आैर कहा कि उसकी माँ नहीं है। पुलिस अधिकारियों के सामने वह रो-रोकर कहती रही कि उसे न्याय चाहिए। वहीं चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है। अभी उसे इलाज की जरूरत है। स्वास्थ्य होने पर ही मामले की सही जानकारी मिल सकती है। वह जमशेदपुर से चांडिल कैसे पहुंची। किसी के साथ पहुंची या भटकर आई इसकी जानकारी ली जा रही है। परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

बताया गया कि युवती ने कांदरबेड़ा चौक पर टावर के बगल में गैराज मालिक के घर का दरबाजा तड़के चार बजे खटखटाया। दरवाजा खोलने पर युवती को देखा। पानी मांगने पर पानी दिया। इसके बाद दरवाजा बंद कर गैरेज मालिक सो गया। दोबारा युवती ने दरवाजा खटखटाया। कंबल मांगने पर युवती को कंबल भी दिया। वह दुकान के सामने ही सो गई। सुबह गैराज मालिक जागा तो दुकान के सामने युवती को देख उसे वहां से भगा दिया। युवती को भटकते देख किसी ने उसे चांडिल थाना पहुंचा दिया जहां युवती गैराज मालिक और उसके परिचित पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाने लगी। पुलिस उसे लेकर पहुंची तो गैराज मालिक ने सबकुछ बताया। इधर, युवती ने परसुडीह का पता दिया है। वहां उसके पिता नहीं रहते हैं। युवती को भी लोग नहीं पहचानते।फिलहाल पुलिस इसे मामले को गम्भीरता से लिया है।लड़की की स्थिति अभी ठीक नहीं है।उसे इलाज और जांच के बाद ही सही जानकारी मिल सकती है।