राँची:राहे प्रखंड के बेलजारा गाँव में एक घर में आग लगने से पूरा घर जलकर राख,समय पर अग्निशमन गाड़ी पहुँचने से बड़ा हादसा टला

राँची।जिले के राहे प्रखंड के बेलजारा गांव में गुरुवार की सुबह गांव के एक घर में अचानक से आग लग गई। इसमें पूरा घर‌ जल कर राख हो गया है। धान, चावल घरेलू सामान जल गया है।बताया जा रहा है कि घटना सुबह 3 बजे की है। अग्निशमन वाहन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। करीब 1 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते अग्निशमन वाहन गांव में नहीं पहुंचता तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। आग कई घरों को अपनी चपेट में ले सकती थी।लोगों की जान माल का भारी नुकसान हो सकता था।

बताया जा रहा है कि घटना के समय गांव के अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। आग लगने के बाद शोर मचा। इसके बाद लोग अपने-अपने घरों से निकले। पशुओं और बच्चों को दूर हटाया गया। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि घर में आप किन कारणों से लगी। परिवार वालों का कहना है कि अचानक धुआं बढ़ने से उनकी नींद खुली। देखा तो घर में आग लग गई थी। आनन-फानन में परिवार के लोग घरों से बाहर निकले। किसी तरह से जान बचाई। घर से कोई सामान निकालने की स्थिति नहीं थी। लिहाजा सामान छोड़कर जान बचाने में ही लोगों ने अपनी भलाई समझी। मौके पर पहुंची अनगड़ा थाना और राहे ओपी पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।मामला अनगड़ा थाना क्षेत्र का है ।