Ranchi:एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात गोली चली,एक युवक घायल,पुलिस को आज दोपहर में सूचना मिली,मामले की छानबीन की जा रही है।

राँची।राँची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात गोली चली थी।लेकिन इसकी जानकारी सोमवार की दोपहर में पुलिस को मिली है।पुलिस को सूचना मिली कि गोलीबारी में एक युवक घायल हुआ है।बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में गोली चल गई। इसमें विक्की कुमार साहू नाम का युवक घायल हुआ है। गोलीबारी का आरोप सालेराम साहू पर लगाया गया है। घायल का रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी अवैध हथियारों से गोली चली है

राजधानी राँची में अवैध हथियारों की खेप तैयार हो रही है। पड़ोसी राज्य बिहार के साथ-साथ अब झारखण्ड में बनने वाले हथियारों के कारण यह धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। अराजक तत्वों की ओर से युवाओं तक हथियारों की खेप पहुंचाई जा रही है। यही कारण है कि शहर में आए दिन गोली चलने की घटनाएं हो रही है।