Jharkhand:पहले अर्जुन बनकर शादी का झांसा देकर विधवा से शारीरिक संबंध बनाया,महिला ने शादी करने को कहा,तो युवक बोला,पहले धर्म बदलो,मैं मुसलमान हूँ..

हजारीबाग।चौपारण में एक विधवा साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां देश में लव जेहाद के खिलाफ कई राज्यों में कानून बनाने की तैयारी में हैं।इसी बीच झारखण्ड में एक मामला भी इसी तरह आया है।नाम बदलकर झारखण्ड की एक दलित महिला से शारीरिक संबंध बनाने वाले बिहार के मुस्लिम युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।मामला हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड के बहेरा गांव का है।गांव की दलित विधवा के आवेदन पर पुलिस ने रहीम (22) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद रहीम है।वह बिहार के मुजफ्फरपुर जिला का रहने वाला है। बहेरा गांव की दलित विधवा ने थाना में जो आवेदन दिया है, उसके मुताबिक, रहीम ने अपना नाम अर्जुन बताया था। दो महीने से वह उसे (महिला ) फोन कर रहा था। फोन पर दोनों के बीच नोक-झोंक भी हुई, लेकिन कथित अर्जुन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

बताया जाता है कि 12 साल पहले महिला की शादी हुई थी. उसका 9 वर्ष का एक बेटा है।पुत्र के जन्म के कुछ ही दिन बाद उसके पति की इलाज के अभाव में मौत हो गयी. इसके बाद वह गांव में ही मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रही थी. दो महीने पहले एक अजनबी का फोन आया।उसने अपना नाम अर्जुन बताया और प्यार भरी बातें करने लगा।विधवा ने प्यार करने से इनकार कर दिया, तो युवक ने उसे शादी करने का प्रलोभन दिया।महिला युवक के जाल में फंस गयी।इसके बाद 15 नवंबर को युवक इस विधवा के घर पहुंच गया.5 दिन तक उसने दलित विधवा के साथ शारीरिक संबंध बनाये. 20 नवंबर को शादी किये बिना जब वह घर से जाने, लगा तो महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया।

इस पर युवक( रहीम) ने उससे कहा कि शादी करने के लिए पहले उसको (महिला को) धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा।इसलाम कुबूल करना पड़ेगा. उसने कहा कि वह मुस्लिम है।जब तक वह (महिला) इसलाम कुबूल नहीं कर लेगी, उसके साथ वह शादी नहीं करेगा।उसने अपना आधार कार्ड भी दिखाया।इतना सुनते ही महिला ने शोर मचा दिया. गांव के लोग वहां पहुंचे और रहीम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।