पुलिस मुख्यालय बनेगा हाई-टेक, एआई मॉडल ट्रेनिंग और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम से लैस होगी जांच
-पुलिस मुख्यालय ने शुरू की इसके लिए प्रक्रिया, डाटा सेंटर में कार्यरत डेवलपमेंट टीम को मिलेगी सुपर-फास्ट तकनीकी ताकत, बड़े आपराधिक डाटा के विश्लेषण, साइबर अपराध पर लगाम और स्मार्ट पुलिसिंग में होगा इसका उपयोग
राँची।झारखण्ड पुलिस की कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने और अपराध अनुसंधान को तकनीकी रूप से सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।राँची स्थित पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में कार्यरत डेवलपमेंट टीम के कार्यों को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए अब ‘हाई एंड एआई वर्कस्टेशन सिस्टम फॉर एआई मॉडल ट्रेनिंग एंड हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग’ स्थापित किया जाएगा पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके िलए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अत्याधुनिक प्रणाली के जुड़ने से जटिल साइबर अपराधों की गुत्थी सुलझाने, बड़े आपराधिक डाटा के त्वरित विश्लेषण और स्मार्ट पुलिसिंग को नई रफ्तार मिलेगी।
क्या होगा इसका इस्तेमाल और पुलिस को कैसे मिलेगा फायदा
पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में स्थापित होने वाला यह हाई-डेफिनेशन और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम सामान्य कंप्यूटरों के मुकाबले कई गुना अधिक तेज और क्षमतावान होता है।इसका मुख्य उपयोग और लाभ निम्नलिखित क्षेत्रों में मिलेगा।
एआई मॉडल ट्रेनिंग और सॉफ्टवेयर विकास: पुलिस की डेवलपमेंट टीम अपराध नियंत्रण और निगरानी के लिए अपने स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल तैयार कर सकेगी और उन्हें प्रशिक्षित कर सकेगी।
बड़े आपराधिक डाटा का त्वरित विश्लेषण: राज्य भर के थानों, सीसीटीएनएस और साइबर सेल से जुड़े लाखों रिकॉर्ड्स, कॉल डिटेल्स और संदिग्धों के पैटर्न का विश्लेषण पलक झपकते ही संभव हो सकेगा.
हाई-डेफिनेशन वीडियो और इमेज प्रोसेसिंग: सीसीटीवी फुटेज, चेहरे की पहचान और संदिग्ध वाहनों की नंबर प्लेट की पहचान से जुड़े भारी-भरकम विजुअल डाटा को प्रोसेस करना बेहद आसान होगा.
साइबर अपराध और आधुनिक चुनौतियों से निपटने में मदद: तकनीकी रूप से जटिल अपराधों की जांच में डेवलपमेंट टीम को रियल-टाइम एनालिटिक्स और तेज कंप्यूटिंग पावर मिलेगी, जिससे जांच की गति और सटीकता दोनों बढ़ेगी।
