राँची:सादगी से हुई श्रद्धांजलि सभा, SPSPL परिवार ने नगर विकास मंत्री सुदिव कुमार सोनू को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
-नगर विकास मंत्री सुदिव कुमार सोनू के निधन से SPSPL परिवार मर्माहत, सादगी से मनाई विश्वकर्मा पूजा
राँची। झारखण्ड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड (SPSPL), राँची परिवार में शोक की लहर है। गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे SPSPL परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत मंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और नगर विकास विभाग से जुड़े टीम के सदस्य मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। सभा का माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। सभी ने उनके निधन को झारखण्ड, खासकर नगर विकास के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
SPSPL परिवार की ओर से कहा गया कि सुदिव कुमार सोनू की दूरदर्शी सोच, स्पष्ट विजन और नगर विकास को आधुनिक, प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने के प्रति उनका समर्पण लंबे समय तक याद किया जाएगा। नगरों के सर्वांगीण विकास को लेकर उनकी प्रतिबद्धता और दृढ़ निश्चय आने वाले समय में भी प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
सादगी से हुई विश्वकर्मा पूजा, अन्य कार्यक्रम रद्द
शोक की इस घड़ी में SPSPL परिवार ने इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा का आयोजन भी पूरी सादगी के साथ किया। दिवंगत मंत्री के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पूर्व निर्धारित अन्य सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। पूजा के दौरान भी कंपनी परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
SPSPL परिवार ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन केवल एक जनप्रतिनिधि के जाने की घटना नहीं, बल्कि झारखण्ड के नगर विकास क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके विचार, विजन और विकास के प्रति समर्पण को हमेशा स्मरण किया जाएगा।
अंत में SPSPL परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।

