राँची:रणधीर वर्मा चौक पर तैनात आरक्षी का वीडियो वायरल; होमगार्ड जवान को सरेआम दीं गालियां, छाया में आराम फरमाने का भी आरोप-

–झारखण्ड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन भड़का: प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने पुलिस प्रशासन और सरकार से की कानूनी कार्रवाई की मांग

राँची।राजधानी राँची की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले महकमे से एक बेहद शर्मनाक और विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रणधीर वर्मा ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात झारखण्ड पुलिस के एक आरक्षी (कांस्टेबल) रविन्द्र सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे खाकी की मर्यादा भूलकर एक होमगार्ड जवान को बेहद आपत्तिजनक शब्द और गालियां देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं होमगार्ड एसोसिएशन ने इसे अपने आत्मसम्मान पर चोट बताते हुए मोर्चा खोल दिया है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रणधीर वर्मा पोस्ट पर तैनात आरक्षी रविन्द्र सिंह किसी बात को लेकर वहां मौजूद एक होमगार्ड जवान पर बुरी तरह बिफर पड़े। दरअसल, होमगार्ड जवान आरक्षी की गतिविधियों का वीडियो बना रहा था, जिससे कांस्टेबल नाराज हो गए। गुस्से में आकर आरक्षी रविन्द्र सिंह ने शालीनता की सारी हदें पार कर दीं और होमगार्ड जवान को सरेआम भद्दे और आपत्तिजनक शब्दों में जवाब देना शुरू कर दिया। वीडियो में उनके द्वारा लगातार कई तरह के अपशब्द और गालियां दी जा रही हैं।

 

इस वीडियो के साथ ही आरक्षी रविन्द्र सिंह पर लापरवाही का एक और गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि उक्त आरक्षी की ड्यूटी जिस मूल रणधीर वर्मा चौक ट्रैफिक पोस्ट पर लगाई गई थी, वे वहां मुस्तैदी से खड़े रहने के बजाय उसे खाली छोड़कर दूसरे पोस्ट एटीआई मोड़ पर चले गए थे। आरोप है कि वे कड़कती धूप से बचने के लिए दूसरे प्वाइंट पर आकर पेड़ की छाया में आराम फरमा रहे थे। जब होमगार्ड के जवान ने इस प्रशासनिक लापरवाही को कैमरे में कैद करना चाहा, तो आरक्षी अपना आपा खो बैठे।

इस वायरल वीडियो पर झारखण्ड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा, “रणधीर वर्मा ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी रविन्द्र सिंह पर कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!