सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकान जल कर राख..लाखों का नुकसान..

साहिबगंज। झारखण्ड के साहिबगंज जिला के तीनपहाड़ बाजार स्थित सब्जी मंडी में सोमवार की अहले सुबह करीब 4 बजे लगी भीषण आग से लगभग दर्जनों दुकान जल कर राख हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, तीनपहाड़ के सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई और दुकानों को अपने लपेटे में ले लिया।आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. तीनपहाड़ के स्थानीय लोगों ने अपने अपने घरों से पानी लाकर आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग आग पर काबू नही पा सके।

आग की सूचना मिलने पर तीनपहाड़ थाना प्रभारी सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। अग्निशामक को भी सूचना दी गई।सूचना के बाद आग बुझाने का वाहन पहुंचा और आग को बुझाया।भीषण आग को देखते हुए दूसरा वाहन भी पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस घटना में लगभग एक दर्जन दुकान जल कर राख हो गए और काफी नुकसान हुआ।इस घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों के सामने दुखो का पहाड़ टूट गया है।हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।अग्निशामक द्वारा पूर्ण रूप से आग बुझाने का कार्य समाचार लिखे जाने तक जारी है।

तीनपहाड़ के सब्जी मंडी में सितंबर 2015 में भी मध्य रात्रि को भीषण आग लगी थी, जिसमें लगभग पूरी मंडी जलकर खाक हो गई थी। 11 साल बाद फिर आग की घटना हुई।

error: Content is protected !!