राँची से युवक का अपहरण,हत्या कर शव गुमला के जंगल में फेंका,20 दिन बाद हुआ खुलासा…..

-12 फरवरी को सिसई पुलिस ने लावारिस हालत में सोगरा जंगल से किया था शव बरामद,प्रशासन ने किया था दफन,बकाया के ढेड़ लाख रुपये नहीं देने पर हुआ था अपहरण….

गुमला/राँची।झारखण्ड के गुमला में पालकोट रोड गुमला के मुक्तिधाम में 20 दिन पूर्व पुलिस प्रशासन द्वारा दफन किए गए अज्ञात शव को नामकुम राँची और सिसई पुलिस ने सोमवार को कब्र से निकाला। 12 फरवरी को सिसई पुलिस ने सोंगरा जंगल से अज्ञात शव बरामद किया था। 72 घंटे बाद पहचान नहीं होने पर शव को दफन कर दिया गया था। सोमवार की रात्रि मृतक के परिजनों को लेकर राँची पुलिस की टीम गुमला पहुंची और शव को कब्र से बाहर निकाला। मृतक की पहचान पटना के बख्तियारपुर निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह नामकुम क्षेत्र में रहकर ठेकेदार के अधीन काम करता था। मृतक के भाई के अनुसार ज्ञान प्रकाश 7 फरवरी को बंधुवा में था और स्विफ्ट कार लेकर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 15 फरवरी को नामकुम थाना में ज्ञान प्रकाश के अपहरण की प्राथमिक की दर्ज कराई गई।अपहरण का आरोप उसके दोस्त गुड्डू और बोल बम पर लगाया गया। पुलिस ने जब बोलबम को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि डेढ़ लाख रुपया बकाया पैसा नहीं देने के कारण ज्ञान प्रकाश की हत्या करने के बाद शव को सिसई गुमला के जंगल में फेंक दिया गया था। जिसके बाद राँची पुलिस गुमला पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस आगे की करवाई कर रही है।