जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के तीसरे माले से युवक ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान हुई मौत

जमशेदपुर। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के मेडिकल वार्ड में इलाजरत मरीज रितिक सिंह (19) मंगलवार की देर रात मेडिकल वार्ड के तीसरे तल्ले से कूद अपनी जान दे दी। अस्पताल के तीसरे तल्ले से मरीज के कूदने के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के भाई के अनुसार, रितिक नशे की गोली खाता था जिसके चलते बीते कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ रही थी। इसलिए उसे पांच दिन पहले जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि रितिक पीछले पांच दिनों से नशे का सेवन नहीं किया था। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में इलाजरत रितिक नशा के लत के कारण अस्पताल में भी उटपटांग हरकत किया करता था। इसी बीच मंगलवार देर रात करीब 12.30 बजे के आसपास उसने अस्पताल के तीसरे तल्ले से छलांग लगा दी। जिसके बाद गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में ही उसे भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक रितिक सिंह गोलमुरी के केबल टाउन का रहने वाला था।