Jharkhand:पत्नी का किसी से था अवैध संबंध,पति ने बच्चों के सामने ही धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या,गिरफ्तार

सरायकेला।कोल्हान के सरायकेला-खरसावां जिल के राजनगर थाना क्षेत्र के सितानी गांव में पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।इधर घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार सितानी गांव के दामोदर सोरेन और उसकी पत्नी डुमनी सोरेन(29) के बीच मंगलवार रात को किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। दोनों के बीच झगड़ा इतनी बढ़ गई कि पति ने घर में रखे धारदार हथियार से पत्नी डुमनी के गर्दन पर वार कर दिया। जिससे पत्नी वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ी। जिसके बाद मौके पर ही पत्नी की तड़प तड़प कर मौत हो गई। इस दौरान घर में दम्पती के तीन मासूम बच्चे भी थे।

बताया जा रहा है आरोपी पति रात में घटना को अंजाम देने के बाद घर में ही अपने बच्चों के साथ सो गया।आज सुबह किसी ने राजनगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस दलबल के साथ सितानी गांव पहुंची और डुमनी सोरेन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही आरोपी पति दामोदर सोरेन को गिफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किया।

इधर आरोपी पति ने पुलिस के समक्ष हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध चल रहा था। वह बार-बार उससे मिलने चली जाती थी। कई बार समझाया मगर वह नहीं समझती थी। उल्टे मुझसे झगड़ा करती थी। मंगलवार की रात को भी इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। और आवेश में आकर पत्नी को मार डाला। आरोपी ने बताया कि उनके के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। जिसमें दो लड़का एवं एक लड़की है।