Ranchi:नामकुम थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी को मारी गोली,गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल,पुलिस छानबीन में जुटी है

राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी को मारी गोली।गोली जमीन करोबारी विजय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह चाय बागान निवासी पर चली है।बताया जा रहा है कि गोली पीठ में लगी है।स्थानीय लोगों के द्वारा घायल व्यक्ति को सैम्फोर्ड अस्पताल ले गया है।इधर सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुँची है और छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना सिंह का घर चाय बागान नामकुम है।और गैस गोदाम अमैठिया नगर के पास ऑफिस है।ऑफिस का कार्य करने के बाद रात 9.30 बजे घर स्कूटी से जा रहे थे।इसी बीच नया टोली खिजरी चौक के पास घात लगाए अपराधियों ने उनके उप्पर गोली चला दी है।गोली लगने के बाद स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया।आसपास के लोगों ने जानकारी पुलिस को दी।सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले गया।