Jharkhand:जमशेदपुर के मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट केस मामले में संचालक हरपाल सिंह,उनकी पत्नी पुष्पारानी तिर्की समेत चार लोग गिरफ्तार

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर में मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट में योन शोषण मामले पुलिस को सफलता मिली है।जिसमें चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जिसकी गिरफ्तारी हुई है उसमें ट्रस्ट संचालक हरपाल सिंह थापर,उनकी पत्नी और सीडब्ल्यूसी की अध्यक्षा पुष्पारानी तिर्की के अलावे छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के मामले में सह आरोपी गीता कौर और उनके बेटे आदित्य सिंह की गिरफ्तारी हुई है।मामले में जानकारी सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने प्रेस वार्ता में दी।उन्होंने बताया की 6 जून 2021 को 5 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 354/354 (d)/323/34 व पोस्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।जिसमें 5 लोगों हरपाल सिंह थापर,उनकी पत्नी पुष्पा रानी तिर्की, केयरटेकर गीता कौर उसका बेटा आदित्य सिंह और टोनी सिंह को आरोपी बनाया गया था।मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार थे।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एएसपी नगर,कुमार गौरव के नेतृत्व में टीम का गठन किया था।वहीं एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित माला नामक स्थान से छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।उन्हें सिंगरौली की अदालत में विधिवत गिरफ्तार कर प्रस्तुत किया गया जहां से ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें जमशेदपुर लाया गया है।सभी को कोरोना टेस्ट के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।