दादा मरे तो गांव को कहा-शोक मनाओ:​​​​​​​फायरिंग करता वीडियो सोशल मीडिया पर डालता,पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दबोचा

–हाथ में पिस्टल, मुंह में सिगरेट और सामने पड़े नोटों की गडि्डयों के साथ रील्स बनाने का शौक। –दादा की मौत हुई तो पिस्टल के दम पर आसपास की दुकानें बंद कर दीं। कहा- सभी शोक मनाओ।

बिहार के मधेपुरा के इस मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी राजा यादव को पुलिस ने बीते गुरुवार को गिरफ्तार करने गई तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस छिप गई। सुबह दोबारा पहुंची तो फायरिंग करने लगा। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया।उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस पाया गया।बताया जाता है कि वह जिले के टॉप 10 अपराधी के सूची में शामिल था। मामला मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड से जुड़ा है।दरअसल,अपराधी राजा यादव बेखौफ होकर सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करता था। इस दौरान फायरिंग करते हुए उसका कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। मधेपुरा पुलिस जब तक कुछ समझ पाती तब तक राजा यादव ने अपना एक बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया। वह अपने गैंग के साथ कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।

वहीं, मधेपुरा पुलिस ने तुरंत इस पर नकेल कसने के लिए योजना बनाई और टॉप 10 मोस्ट वांटेड की सूची में उसे शामिल किया। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।आखिरकार गुरुवार को पुलिस को सफलता मिली।राजा यादव के बारे में परिजनों ने बताया कि घर में बड़े बेटे होने के साथ-साथ भाई में अकेले रहने के कारण माता-पिता ने भी उनको छूट दे रखा था। उसका मनोबल और बढ़ता गया। इस दौरान वह अपराध जगत में अपना पहचान बनाने में जुट गया।

करीब 22 वर्षीय राजा यादव को प्रसिद्ध होने का काफी शौक था, जिसके कारण वह लगातार कई नेताओं के संपर्क में भी रहा। उसने अपने इंस्टाग्राम पर पप्पू यादव के साथ भी वीडियो डाल रखा है। जिसके कारण उसको किसी का भी खौफ नहीं था। उनके विरुद्ध पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी, लेकिन वह लगातार फरार हो जा रहा था।ऐसे में गुरुवार को जब पुलिस उसके घर गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम इधर-उधर छिप गई। बाद में राजा यादव वहां से निकलकर घर के पीछे बस बिट्टी में जाकर छिप गया।सुबह होने पर जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वह फिर से गिरफ्तारी के लिए उनके पीछे पहुंच गए। वापस से राजा यादव ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन जब उसे यह अहसास हो गया कि अब हम पुलिस का सामना नहीं कर पाएंगे तो उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

बीते दिनों जब उसके दादा की मृत्यु हुई थी तो उसने उनके अंतिम संस्कार में भी ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

बताया जा रहा कि राजा यादव 12वीं का छात्र है। पढ़ाई लिखाई में बचपन से ही उसको मन नहीं लगता था। उसे फेमस होने का बड़ा शौक था। जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो अपलोड करने लगा। बाद में उसको हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने का भी चस्का लग गया। तब से ही उसकी रंगबाजी शुरू हो गई।राजा यादव अपने आपको मधेपुरा आरडीएक्स गैंग का हेड बताता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजा शराब तस्करी से पैसा कमाता था और उससे हथियार खरीदता था। बाद में वह हथियार की भी तस्करी करने लगा। बीते दिनों जब उसके दादा की मृत्यु हुई थी तो उसने उनके अंतिम संस्कार में भी ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उसने गांव के दुकानदारों को दुकान बंद करने का फरमान जारी कर दिया था। कहा था कि मेरे दादा की मृत्यु हुई है तुम लोग भी शौक मनाओ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजा शराब तस्करी से पैसा कमाता था और उससे हथियार खरीदता था

जब यह वीडियो फिर से पुलिस को देखी तो पुलिस ने फिर से इसकी रेकी शुरू कर दी। जिसके बाद कड़ी मशक्कत करने के बाद राजा यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा। राजा यादव को गिरफ्तार करने से पहले उसके पिता माता और उसकी बहन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि उनके घर से ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही थी और उनके घरवाले उन्हें पनाह लिए हुए थे जिसके कारण उन सभी को भी गिरफ्तार किया गया है।

साभार: