राजधानी राँची में छात्रा की गोली मारकर हत्या,छात्रा को हॉस्टल के सामने गोली मारकर अपराधी फरार…

राँची।राजधानी राँची में अपराधी मस्त और पुलिस पस्त है।अपराधियों में पुलिस का डर ना के बराबर है।अपराधियों ने राजधानी राँची पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कि भी पोल खोल दी है। शुक्रवार की देर शाम सबसे सुरक्षित और भीड़भाड़ इलाके में अनामिका नामक एक लड़की को सरेराह गोली मार कर हत्या कर दी गई।वहीं घटना में एक सृष्टि नामक की लड़की को भी चोंटे आई है।सृष्टि मृतिका के साथ थी।यह घटना राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल पार्क के पास नंद नगर में अपराधियों घटना को अंजाम दिया है।अपराधियों ने लड़की को तीन से चार गोली मारी और बड़े आराम से भाग निकले। घटना के बाद आसापस से जुटे लोगों ने जल्दबाजी में युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार अनामिका कुमारी (23) बिहार नवादा की रहनेवाली थी। यहां एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।वहीं सूचना मिलते ही सिटी एसपी,हटिया डीएसपी,अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई।बताया जाता है कि लड़की पैदल ही हॉस्टल जा रही थी।हॉस्टल के बाहर ही गोली मार दी गई है।मौके से एक खोखा बरामद हुई है।

बताया गया कि दो अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम 23 वर्षीया युवती निवेदिता उर्फ अनामिका को गोली मारने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए।आनन-फानन में युवती को रिम्स में भर्ती कराया गया।रिम्स में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई, युवती को चार गोली मारी गई थी।बताया जाता है लड़की 6 से सात महीने पहले हॉस्टल में रहने आई है।

इधर मौके पर डॉग स्क्वायड,एफएसएल और तकनीकी शाखा की टीम पहुँची है।छानबीन जारी है

इधर घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया और लिखा है।रांची के सबसे पॉश इलाके हरमू में अपराधियों ने एक युवती को हॉस्टल में घुसकर गोली मार दी।युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सोचिए जब राजधानी के सबसे पॉश इलाके की कानून व्यवस्था की यह दुर्दशा है, तो सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बेटियां कितनी सुरक्षित होगी?
लेकिन मुख्यमंत्री जी को आजतक राज्य की इस गंभीर समस्या से कोई फर्क नहीं पड़ा।आए दिन बेटियों के ऊपर अत्याचार की खबरें सामने आ रही है।

KeralaStory की तर्ज पर साजिशकर्ता राज्य में एक्टिव है, कल ही लालपुर थाने में एक लड़की की छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया गया।

मुख्यमंत्री जी जब राज्य की बहु बेटियों को सुरक्षा देने में आपकी सरकार अक्षम है तो और क्या उम्मीद की जा सकती है?
बाबूलाल मरांडी

हरमू पटेल चौक बना नशेडिय़ों व अपराधियों का अड्डा-स्थानीय लोग

इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि हरमू पटेल चौक के पास इन दिनों अवैध रूप आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से 15-20 दुकानें लगने लगी है। ये दुकानें पान की और अंडा बेचने वालों की है। यहां नशे का सामान गांजा और ब्राउन शुगर भी बिकता है। इसलिए सुबह 8 बजे से लेकर रात के नौ बजे तक यहां नशेडिय़ों का अड्डा लगा रहता है। यहां 100 से अधिक संख्या में दिन भर असमाजिक तत्व आकर खड़े रहते है। शराब भी सड़क पर ही खड़े होकर यहां असमाजिक तत्व पीते है। अक्सर यहां चेन छिनतई और मारपीट की घटना भी होती है। लेकिन पुलिस इन अवैध दुकानों को नहीं हटाती।