जयमाला स्टेज पर लड़का और लड़की पक्ष में जमकर हुई मारपीट,पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हुई शादी,फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ था विवाद…

पलामू।जयमाला स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में जमकर हुई मारपीट,पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आज हुई शादी। बताया जाता है कि दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे के गले में माला डालने की तैयारी में थे। इस दौरान दूल्हे के मामा की एंट्री होती है,वह दुल्हन के साथ फोटो खिंचाना चाहते थे।वहीं, दुल्हन पक्ष का कहना था कि स्टेज पर घर की बेटी-बहू हैं। स्टेज पर अभी मामा का क्या काम है?इसके बाद तू-तू मैं-मैं शुरू हुई। बात बढ़ते-बढ़ते इतनी बिगड़ी की दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई।लड़की पक्ष और बारातियों के बीच लात-घूंसे तक की नौबत आ गई। दूल्हे के सिर पर भी चोट लगी। इसके बाद जयमाला स्टेज से दूल्हा सीधे मनातू थाना पहुंचा और कहने लगा अब शादी नहीं करेगा।रात पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दूल्हा रात भर थाने में रहा। दोनों पक्षों के लोग जुटे। थाना प्रभारी कमलेश कुमार के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और दूसरे दिन शुक्रवार को दूल्हा-दुल्हन की शादी हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक,मनातू थाना क्षेत्र के चक पंचायत के उरूर गांव में गुरुवार की रात में चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मशरूम से बारात आई थी। कैलाश यादव के बेटे विजय यादव और उरूर गांव के मुनारिक यादव की बेटी रूबी यादव की शादी होनी थी।

इधर बताया गया कि इस घटना में दोनों पक्ष के दो दर्जन लोग लोग चोटिल हुए। थाना प्रभारी कमलेश कुमार के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में फिर से शादी को लेकर सहमति बनी। शुक्रवार दोपहर में विजय यादव और रूबी कुमारी की शादी की रस्म पूरी की गई। इसके बाद दुल्हन की विदाई हुई।