सनकी अंकित ने फिल्मी अंदाज में राजधानी राँची में छात्रा की हत्या कर सनसनी फैला दी,पुलिस पकड़ने के लिए भागदौड़ करती रही आरोपी भाग निकला…

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू कॉलोनी स्थित पटेल नगर में शुक्रवार की शाम 6:20 में एक 20 वर्षीय छात्रा को अंकित नामक युवक ने गोली मार दी। जिसकी रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा का नाम निवेदिता नयन है। वह बिहार के नवादा जिले के राजेन्द्र नगर की रहने वाली थी। राँची में रहकर वह इकफी विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। हरमू पटेल नगर स्थित उत्तम गर्ल्स हॉस्टल में वह पिछले डेढ़ वर्ष से रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार की शाम जब वह बाजार से कुछ सामान खरीद कर अपनी सहेली के साथ अपने हॉस्टल जा रही थी, उसी दौरान घात लगाए अंकित यादव ने छात्रा को सिर में गोली मार दी। गोली उसे तब मारी गई जब वह अपने हॉस्टल हॉस्टल के गेट से महज कुछ ही फीट की दूरी पर थी। उसे एक गोली लगी। गोली मारने के बाद युवक दौड़ते भाग निकला।घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।वहीं घटना के तुरंत बाद उसे स्थानीय लोगों ने रिम्स पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना पाकर सिटी एसपी शुभ्रांशु जैन, हटिया डीएसपी राजा कुमार कुमार मित्रा और अरगोड़ा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। घटना स्थल पर पुलिस को एक खोखा भी मिला है। घटना के बाद डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया।

इधर पुलिस ने घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंकित और मृतिका में दोस्ती थी।इसी बीच छात्रा राँची आ गई और किसी दूसरे लड़के से बातचीत करने लगी।इसी को लेकर अंकित ने घटना को अंजाम दिया है।हालांकि पुलिस अभी इस सम्बंध में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।पुलिस का कहना जबतक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है।इस सम्बंध में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। उसने छात्रा को गोली क्यों मारी इसका पता गिरफ्तारी होने के बाद ही लगेगा।पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है।एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ने हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित कर कार्रवाई कर रही है।आरोपी की तालाश में राँची पुलिस राँची से लेकर नवादा तक एक्टिव है।सम्भवना जताया जा रहा है जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएगा।

छात्रा का फाइल फोटो

घटना स्थल औऱ कई जगहों की सीसीटीवी को खुद डीएसपी ने जांच की है

हरमू पटेल चौक बना नशेडिय़ों व अपराधियों का अड्डा

स्थानीय लोगों का कहना है कि हरमू पटेल चौक के पास इन दिनों अवैध रूप आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से 15-20 दुकानें लगने लगी है। ये दुकानें पान की और अंडा बेचने वालों की है। यहां नशे का सामान गांजा और ब्राउन शुगर भी बिकता है। इसलिए सुबह 8 बजे से लेकर रात के नौ बजे तक यहां नशेडिय़ों का अड्डा लगा रहता है। यहां 100 से अधिक संख्या में दिन भर असमाजिक तत्व आकर खड़े रहते है। शराब भी सड़क पर ही खड़े होकर यहां असमाजिक तत्व पीते है। अक्सर यहां चेन छिनतई और मारपीट की घटना भी होती है। लेकिन पुलिस इन अवैध दुकानों को नहीं हटाती।