राँची में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित,145 मामलों में से 57 का मौके पर निष्पादित

​राँची।आम नागरिकों को त्वरित विधिक सहायता पहुँचाने और उनकी समस्याओं का सीधा समाधान करने के उद्देश्य से राँची जिले के सभी थानों एवं ओ०पी० में ‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। वैसे तो यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह बुधवार को आयोजित किया जाता है, परंतु कतिपय कारणों से इस सप्ताह इसका आयोजन 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को किया गया।कार्यक्रम का शेड्यूल और समय-सारणी पूर्व में ही विभिन्न माध्यमों से प्रसारित कर दी गई थी ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद नागरिक इसका लाभ उठा सकें।

अधिकारियों ने सीधे सुनीं जनसमस्याएं

​कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक पूर्व निर्धारित थानों में उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिले के सभी थानों और ओ०पी० प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आम लोगों से मुलाकात की, उनकी शिकायतें प्राप्त कीं और समाधान के लिए कार्रवाई की।

प्राप्त आवेदनों और कार्रवाई का विवरण

​दिनभर चले इस समाधान कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थानों में फरियादियों द्वारा कुल 145 आवेदन प्रस्तुत किए गए।पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 57 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया। संवेदनशील मामलों पर संज्ञान लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर 06 मामलों में अविलंब प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर अनुसंधान (जाँच) शुरू कर दिया गया है। शेष 82 लंबित मामलों में पुलिस द्वारा गुणवत्तापूर्ण जाँच की जा रही है।

थानों के प्रदर्शन की मुख्य झलकियाँ

सदर थाना: प्राप्त 07 आवेदनों में से 06 का त्वरित समाधान किया गया और 01 मामले (कांड सं० 344/26) में प्राथमिकी दर्ज की गई।

कोतवाली थाना: 07 शिकायतों में से 05 का तुरंत निष्पादन किया गया।

जगन्नाथपुर थाना: प्राप्त 07 मामलों में से 01 संवेदनशील मामले (कांड सं० 344/26) में प्राथमिकी दर्ज की गई।

सिल्ली थाना: 06 में से 04 आवेदनों का तुरंत समाधान हुआ।

बरियातु थाना: 05 में से 04 शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया।

टाटीसिल्वे थाना: 05 में से 04 का निष्पादन हुआ और 01 मामले (कांड सं० 80/26) में प्राथमिकी दर्ज हुई।

लापुंग और अरगोड़ा थाना: लापुंग थाना में प्राप्त सभी 04 और अरगोड़ा थाना में प्राप्त सभी 03 आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन कर दिया गया।इसके अलावा लालपुर (कांड सं० 157/26), बेड़ो (कांड सं० 78/26) और बुंडू थाना (कांड सं० 53/26) में भी संवेदनशील मामलों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!