जमशेदपुर में जागरूक बच्ची के प्रयास से पुलिस ने रुकवाई “बाल विवाह”

जमशेदपुर। बाल विवाह को पुलिस ने रुकवाया। जमशेदपुर के कपाली थाना क्षेत्र के डैमजुड़ी में सोमवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया दिया। इसके बाद लड़का और लड़की दोनो पक्ष के लोगों को थाने ले जाया गया। जहां दोनाें पक्ष को बालिग होने तक बाल विवाह नहीं करने की चेतावनी दी गई और लिखित बांड भी भरवाया गया।

दरअसल, दोनों के घर में विवाह की रस्म अदायगी की तैयारी चल रही थी। लड़के के घर से बारात निकलने वाली थी। लेकिन तभी लड़के की बहन ने परिजनों के खिलाफ जाकर फोन पर पुलिस को इसकी सूचना दी।

इधर, सूचना के बाद पुलिस ने विवाह की तैयारियों को रुकवाया। इसके बाद दोनों के उम्र के दस्तावेज की भी जांच की। पुलिस ने परिजनों को चेताया कि यदि पाबंद करने के बाद भी नाबालिग की शादी करते हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक लड़की की उम्र 15 व लड़के की उम्र 16 वर्ष है। दोनों डेमजुड़ी के निवासी है।

गौतलब है कि कुछ माह पहले भी दो बाल विवाह रुकवाए गए थे। चाइल्ड लाइन के सदस्य आलोक भास्कर ने बताया यदि उन तक सूचना पहुंचती है तो प्रशासन को अवगत कराया जाता है। पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्रवाई कर बाल विवाह रुकवाते है। स्वजन को समझाते है। जागृत करते है। बाल विवाह अपराध है। कानून ने बालकों के लिए 21 और बालिकाओं के लिए 18 वर्ष विवाह के लिए परिभाषित किए है।