Jharkhand:शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव हुये,सांस लेने में दिक्कत के बाद बोकारो से भेजे गए राँची

राँची।झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सांस लेने में दिक्कत के बाद बोकारो से राजधानी राँची रेफर कर दिया गया है। महतो गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनका आवास बोकारो जिले में है। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अशोक पाठक ने शिक्षा मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

शिक्षा मंत्री श्री महतो को रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया।

शिक्षा मंत्री ने कोरोना जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने फेसबुक के माध्यम से अस्वस्थ होने की जानकारी जनता के बीच शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि वे इलाज के लिए रिम्स राँची जा रहा हूं। इससे पहले जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बोकारो में चिकित्सकों ने रिम्स में भर्ती होने की सलाह दी।

बोकारो के भंडारीदह में शिक्षा मंत्री का आवास है। सि‍व‍िल सर्जन डॉ: एके पाठक ने कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की पुष्‍ट‍ि‍ की है। हालांकि‍ उनका कहना है क‍ि मंत्री को फ‍िलहाल कोई बडी परेशानी नहीं है। चूंक‍ि उनका पुराना स्‍वास्‍थ्‍य र‍‍िकार्ड में ह्रदय रोग सह‍ित अन्‍य बीमारी से ग्रसि‍त रहे है इसल‍िए एहति‍यात के तौर पर जांच के बाद उन्‍हें राँची भेज द‍िया गया है। ताक‍ि कोई स्‍थ‍ित‍ि ब‍िगडे तो परेशानी नहीं हो। व‍िद‍ित हो क‍ि वर्ष 2018 में उन्‍हें दिल का दौरा पड़ने पर मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके पहले भी उनकी एक बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी है।