Jharkhand:भाजपा ने किसान संगोष्ठी का आयोजन किया,किसानों को विशेष आमंत्रित किया गया,कृषि बिल के बारे में बताया गया:काँग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां किसानों के बीच झूठ फैला रहा है -दीपक प्रकाश

राँची।भारत और झारखण्ड की राजनीति में किसान का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण रहा है।शनिवार को जहां कांग्रेस ने किसान सम्मेलन किया।वहीं अब भाजपा ने इसके जवाब में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया।भाजपा के प्रदेश कार्यालय राँची में इसका आयोजन हुआ।जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।इसमें कई सारे उन्नत किसानों को भी आमंत्रित किया गया था। इस दौरान सारे किसानों को कृषि सुधार बिल के बारे में जानकारी दी गयी और बताया गया कि मोदी सरकार चाहती है कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाये।आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए किसानों का आत्मनिर्भर होना जरूरी है।इस नये बिल से आराम से खुले बाजार में किसान अपने माल को बेच सकते है।

जहां उचित दाम मिलेगा ,वहां वे लोग बेच सकते है।मंडी में भी चाहे तो बेच सकते है।किसानों को स्वतंत्र कर दिया गया है कि किसान अपने उत्पाद को सही दाम जहां मिले उसी जगह में बेच सके और बेहतर दाम हासिल कर सके।इससे बिचौलियों की प्रथा समाप्त होगी।इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पर भी हमला बोला-उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समूचा विपक्ष कृषि सुधार विधेयक 2020 को लेकर किसानों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है।किसानों को भ्रमित करने के लिए दुष्प्रचार कर रहा है।उन्होंने ऐसे षड़यंत्रकारी विपक्ष और कांग्रेस से बचकर रहने की अपील किसानों से की।वहीं, कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने अपील की कि किसानों की आय दोगुना करने वाले इस बिल के बारे में गांव और किसानों को जाकर जानकारी दे।इस कार्यक्रम के दौरान किसान बिल के मुख्य बिंदूओं के बारे में भी जानकारी दी गई।