बिहार:गया जिले में नक्सलियों का तांडव,घर को डायनामाइट से उड़ाया,दो महिला सहित चार लोगों को फांसी पर लटकाया

पटना।बिहार के गया जिले में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पंचायत चुनाव से पहले चार लोगों की हत्या कर दी है।ये गया के डुमरिया थाना क्षेत्र के मोंनबार में शनिवार की देर रात भाकपा माओवादी ने सरयू सिंह भोक्ता का घर डायनामाइट लगा कर ध्वस्त कर दिया। साथ ही नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर करने के आरोप में चार ग्रामीणों को मौत की हत्या कर दी है।जानकारी हो कि सात महीने पहले मोनबार में चार नक्सलियों को पुलिस ने मुठभेड़ मे मार गिराया था।

इधर चारों को घर के बाहर बने खटाल में फांसी लगा दी गई। मारे गए लोगों में एक ही घर के दो पति और उनकी पत्नियां हैं।व इसके बाद गांव के लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से उन्होंने एक घर को बम से उड़ा दिया और मोटरसाइकिल में आग लगा दी।मारे गए लोगों में सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनोरमा देवी और सुनीता सिंह शामिल हैं। माओवादियों ने पर्चा लगाकर कहा है कि जिसमें लिखा है कि इंसानियत के हत्यारे, गद्दारों और विश्वासघातियों को सजा ए मौत देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। ये उनके चार साथियों अमरेश, सीता, शिवपूजन और उदय की हत्या का बदला है। आगे भी ऐसी कार्रवाई चलती रहेगी। उन्हें जहर देकर साजिश का शिकार बनाया गया था।

इधर एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव में व्यवधान पैदा करने के लिए नक्सलियों द्वारा यह कार्रवाई की गई है। पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है ताकि शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत चुनाव संपन्न कराया जा सके। एसएसपी ने बताया कि नक्सलियों द्वारा सरयू भोक्ता के घर को डायनामाइट लगाकर डुमरिया में उड़ाया गया है। उस मकान में रह रहे सरयू सिंह भोक्ता के दो बेटे व उनकी पत्नी की हत्या कर दी है।बताया गया कि इसमें से एक बेटा की गोली मार कर हत्या की गई है जबकि 3 की गला दबाकर हत्या करने के उपरांत घर में ही बरेड़ी से लटका दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। चारों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल की घेराबंदी कर विशेष सुरक्षा बलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार की देर रात की है।वहीं घटना छकर बनदा के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कैंप से 100 गज की दूरी पर भाकपा माओवादी ने कई बम विस्फोट किया है।जानकारी हो कि डुमरिया और इमाम गंज मे 24नवंबर को पंचायत चुनाव होना है।भाकपा माओवादी ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर रखा हैं।

बताया जा रहा है कि डुमरिया थाना से उतर की ओर मोनबर गांव घने जंगलों में है। मोनबार डुमरिया से पांच किलोमीटर दूर है। जंगलों के ग्रामीण पुलिस और भाकपा माओवादी के कोप भाजन बनते है।पुलिस भी भाकपा माओवादी के ठहराव के लिए ग्रामीण को दोषी बताकर कार्रवाई करती है तो भाकपा माओवादी भी पुलिस मुखबिरी के आरोप में गांव के लोगों को निशाना बनाते हैं।

घटनास्थल पर लगाया गया पर्चा जन मुक्ति छापाकार सेना, मध्य जोन झारखण्ड भाकपा (माओवादी) के नाम से लगाया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है। कोई भी इस विषय मे ज्यादा कुछ बताना नहीं चाह रहा। गया मुख्यालय से वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।