पति-पत्नी हत्याकांड:नागपुरी फिल्म का हीरो सह बेटी का प्रेमी निकला दोहरे हत्याकांड का आरोपी….राँची पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारा और हथियार सफ्लायर….

राँची।राजधानी राँची में 21 फरवरी की शाम सुखदेवनगर थाना अंतर्गत पंडरा ओपी क्षेत्र में बिरसा उराँव और उसकी पत्नी सोनी की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।पति पत्नी हत्याकांड को अंजाम मृतक बिरसा उराँव की बेटी के प्रेमी नागपुरी फिल्मों के उभरते कलाकार राम मुंडा के द्वारा अंजाम दिया गया था।राम मुंडा बिरसा की बड़ी बेटी से कई वर्षों से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन बिरसा को यह मंजूर नहीं था। बिरसा के द्वारा कई बार राम मुंडा को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।जिसके बाद राम मुंडा ने पूरी प्लानिंग के तहत पहले हथियार खरीदा और फिर बिरसा और उसकी पत्नी को मार डाला।

 

पति-पत्नी हत्याकांड का खुलासा:होने वाला दामाद ने की थी पति पत्नी की गोली मारकर हत्या ! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

बिरसा की हत्या करनी थी, पत्नी ने आकर पकड़ ली,इसलिए मार दी गई

पति पत्नी हत्या कांड को सुलझाने के बाद एसएसपी ने बताया कि मामले में सिटी एसपी राज कुमार मेहता के निर्देशन में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में डबल मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी राम मुंडा और हथियार सप्लाई करने वाले अलाउदीन को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।इस मामले में मुख्य आरोपी राम मुंडा और अलाउदीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति पत्नी हत्या की घटना को जिस हथियार से अंजाम दिया गया था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।एसएसपी ने बताया कि राम मुंडा को सिर्फ बिरसा की हत्या करनी थी, लेकिन बिरसा की हत्या करते हुए राम को उसकी पत्नी सोनी मुंडा ने देख लिया और उसे पकड़ लिया था, जिसके बाद सोनी की भी हत्या राम के द्वारा कर दी गई।

बता दें 21 फरवरी की शाम राँची के पंडरा इलाके में बिरसा और उसकी पत्नी सोनी मुंडा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।पिस्कामोड़ जनक नगर रोड नंबर चार में बिरसा अपनी तीसरी पत्नी के साथ रहता था।झोपड़ीनुमा घर में पति-पत्नी दोनों साथ रहते थे। बुधवार की शाम साढ़े सात बजे बिरसा घर के बाहर किचन में चेयर लगाकर बैठा हुआ था।वहीं पत्नी भीतर कमरे में थी। बिरसा के झोपड़ीनुमा घर के सामने खुली जगह है, उसी दौरान अपराधी पैदल हाथों में पिस्टल लिए बिरसा के घर में घुसे और पहले बिरसा के सिर में गोली दाग दी।जिससे बिरसा जमीन पर गिर गया।गोली की आवाज सुनकर पत्नी जैसे ही कमरे से बाहर निकली तो अपराधियों ने कमरे का दरवाजा के पास ही उसे भी गोली मार दी थी।