गढ़वा:बिसुनपुरा बीडीओ का शव सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला,डीसी और एसपी सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुँचे…छानबीन जारी…

गढ़वा।झारखण्ड के गढवा जिले के विसुनपुरा बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी बीडीओ आवास पर पहुँचे हैं। वरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा जा रहा है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह से बीडीओ आवास के बाहर नही निकले थे। काफी देर होने के बाद ब्लॉककर्मियो ने घर का दरवाजा खटखटाया। कुछ रिस्पॉन्स नही मिलने के बाद खिड़की से अंदर झांका तो सभी कर्मी सन्न रह गए। बीडीओ का शव फंदे से झूल रहा था। जिसके बाद वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर उपायुक्त और एसपी पहुँच गए हैं।मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है।

मृतक बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा सिमडेगा निवासी थे। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के आवास वाली गली में इनका घर है। फिलहाल घर में कोई नहीं हैं। सभी भाई बहन बाहर रहते है। बड़ा भाई इंजीनियर इण्डिया में अभियन्ता है जो दिल्ली से राँची के लिए निकल रहे हैं। बहन शोभा गढवा के लिए राँची से निकली है। बताया जाता है कि पूरा परिवार इनका शिक्षित है। पिता सन्तोष केरकेट्टा प्रोफेसर थे और माँ आनन्दी टेटे टीचर।अब दोनों स्वर्गीय हो चुके है।