सर्च अभियान के दौरान हार्डकोर नक्सली राजेंद्र भुइयां गिरफ्तार,कई हथियार सहित अन्य समान बरामद…

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में जिला पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हार्डकोर नक्सली राजेंद्र भुइयां गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार नक्सली कमांडर के पास से कई हथियार भी बरामद किये गये हैं। पुलिस के अधिकारी राजेंद्र भुइयां से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी भी राजेंद्र भुइयां की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।राजेंद्र भुइयां पर कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र भुइयां को शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है।सर्च ऑपरेशन पलामू के हुसैनाबाद, छतरपुर, पांडु और हैदरनगर के सीमावर्ती इलाकों में चलाया जा रहा था।सर्च अभियान के दौरान माओवादी राजेंद्र भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया।राजेंद्र की निशानदेही पर चार हथियार बरामद भी किये गये हैं।

राजेंद्र भुइयां पलामू के हुसैनाबाद के महुआडांड़ इलाके के रहने वाला है। वह दस लाख रूपया के इनामी माओवादी कमांडर नितेश यादव का बेहद करीबी है और उसके दस्ते का अहम सदस्य है। कुछ महीने पहले पलामू के हुसैनाबाद इलाके में लेवी के लिए एक मोबाइल टावर में आगजनी की घटना हुई थी।इस घटना को अंजाम देने का आरोप राजेंद्र पर है। राजेंद्र भुइयां अन्य नक्सली हमलों का भी आरोपी है।