Ranchi:मकान मालिक के साथ पत्नी के अवैध-सम्बंध के शक में द्वारिका सिंह उर्फ बहादुर छह महीने से मकान मालिक की हत्या करने की योजना बना रहा था,मौके तलाश में रहता था..

झारखण्ड न्यूज़ exclusive

राँची।राजधानी राँची में गुरूवार की सुबह धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया था।वहीं आरोपी को राँची पुलिस के जवान ने हथियार के साथ दबोच लिया था।वहीं हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने त्वरित कार्रवाई की थी।बता दें जिसे गोली लगा और जिसने गोली चलाया दोनों तिरिल बस्ती में रहता है।पुलिस ने आरोपी द्वारिका सिंह को आज जेल भेज दिया है।वहीं घायल विमल कुमार महली की स्थिति में सुधार हुआ है।खतरे से बाहर है।

मकान मालिक का दुश्मन क्यों बन गया किरायेदार।आइये खुद आरोपी किरायेदार का कबूलनामा से जानते हैं

गिऱफ्तार आरोपी द्वारिका सिंह उर्फ बहादुर ( 47 वर्ष )मूलरूप से डड़गांव थाना इटकी का रहने वाला है।वर्तमान में धुर्वा थाना क्षेत्र के तिरिल बस्ती में पत्नी और दो बेटी एक बेटा के साथ किराए के मकान में रह रहा था।आरोपी बहादुर ने मकान मालिक को गोली इसलिए मार दी कि उसे पूरा शक है उनकी पत्नी का मकान मालिक विमल कुमार महली से अवैध सम्बन्ध है।उसने पुलिस को बताया कि आज से पहले उसने कोई जुर्म नही किया है।

ऑटो चलाने का काम करता है,शराब पीने की लत लग गया

आरोपी द्वारिका सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो इन्टरमिडिएट तक पढ़ाई किया है,तथा उसके बाद पढाई छोड़ दिया।क्योंकि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण टेम्पू चलाने का काम करने लगा।तथा विगत 15 वर्षो से अपनी पत्नी तथा तीन बच्चों के साथ तिरील बस्ती मे विमल कुमार महली के घर में किराये के मकान में रहता था।बताया कि उसे शराब पीने की लत लग गयी थी।जिससे अक्सर लडाई झगडा उसकी पत्नी के साथ होते रहता था।इसी लडाई झगडा के दौरान मकान मालिक विमल कुमार महली मुझे गाली गलौज करता था तथा बोलता था कि तुम्हे अपने घर से भगा दूंगा।बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ तीन वर्ष से नहीं है।

पत्नी बच्चे विमल के मकान में रह रहे हैं

पुलिस को आरोपी द्वारिका सिंह ने बताया कि शक था कि मेरी पत्नी का अवैध संबंध मकान मालिक से है। बताया कि पिछले तीन वर्षों से जब भी अपना पत्नी तथा बच्चो से मिलने जाता था तो मेरी पत्नी घर से मुझे भगा देती थी।अवैध सम्बन्ध का शक होने पर ही उसने हत्या करने का प्लान बना लिया था।

छह महीने से हत्या का प्लान बना रहा था,मौके की तलाश में था

बहादुर ने पुलिस को बताया की पिछले छः महीने पहले से विमल कुमार महली कि हत्या की योजना बना रहा था तथा मौका की तलाश में रहता था।लेकिन जान से मारने के लिए मेरे पास कोई हथियार नहीं थी।

लावारिश हालत में पिस्टल और गोली मिला,चाकू बाजार से खरीदा

पुलिस पूछताछ में आरोपी बहादुर ने बताया कि जब वो कुछ दिनों से विधानगर में रह रहा है।घर के पीछे ईट रखी हुई थी।एक दिन ईंटा को हटा रहा था तो एक देशी पिस्टल साथ मे दो गोली ईंटा के बीच छुपाकर रखी हुई मिली,तो उठा लिया तथा बाजार से एक चाकु भी खरीद लिया।पुलिस अब जांच में जुटी है हथियार दूसरे लिया या सही में ईंट के ढेर से मिला है।

हत्या करने के लिए विमल का रेकी करने लगा

बताया कि विमल महली की हत्या करने के लिए विमल पर घर आने जाने का नजर रखने लगा। देखा की रोज विमल महली अपने बच्चों को अपने मोटरसाईकिल से रोज छोडकर उसी रास्ता से आता जाता था।तब उसने घटना को अंजाम देने के लिए गुरुवार (1 सितंबर) को मौका देखकर आदर्श नगर शिव मंदिर के पास हथियार लेकर खड़ा था।तभी विमल महली वहां पहुँचा।जान मारने के नियत से विमल कुमार महली पर पहले देशी कट्टा से गोली चलाया।उसके बाद चाकू से हमला कर दिया।बताया कि ठीक उसी वक्त एक पुलिस वाले पहुँच गया।और उसे पकड़ लिया।

धुर्वा थाना पुलिस ने U/S 307,326 IPC.and Sec.25 (1-b) a ,26,27 arms act के तहत मामला दर्ज कर लिया है।आज शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत किया।जहां से जेल भेजा गया।